फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

Sat, 07 Nov 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ लेक क्लब में लिटरेचर फेस्ट चल रहा है। इसमें देश भर के जाने-माने साहित्यकार, लेखक और समीक्षक शिरकत करने पहुंचे हुए हैं। तस्वीरों में एक झलक।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

2 of 8
फेस्ट का आयोजन अदब फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इसमें लेखकों और समीक्षकों के बीच चर्चाओं के साथ फिल्म प्रदर्शित की गई। पहले सत्र में प्रोफेसर अक्षय कुमार ने इटिंग गॉड किताब की लेखिका अरुंधति सुब्रमण्यम से चर्चा छेड़ी। इस पुस्तक में 48 भक्तिकालीन कवियों की रचनाओं का अरुंधति समेत कई समकालीन कवियों ने अंग्रेजी में अनुवाद किया है। अरुंधति ने कविताओं के चार संग्रह प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

3 of 8
इनके अलावा कन्फ्रंटिंग लव किताब में उन्होंने अंग्रेजी में लिखी भारतीय प्रेम कविताओं का संपादन किया है। उन्होंने रहीम, तुकाराम और अन्य कवियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन कविताओं में भक्त को ईश्वर के सम्मुख समर्पित होते दर्शाया गया है। भक्ति कविताएं सिर्फ भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं, वरन इनमें प्रेम, वासना, क्रोध आदि का भी पर्याप्त समावेश है और संपूर्ण भाव में ये आध्यात्मिक प्रतीत होती हैं।

तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

4 of 8
दूसरे सत्र में, लेखक किरन नागरकर ने जय अर्जुन सिंह से आपातकाल पर लिखी उनकी किताब बैडटाइम स्टोरी के बारे में बातचीत की। आपातकाल समाप्त होने से ठीक पहले, 1977 में लिखा यह नाटक, पाबंदियों के चलते 17 साल तक प्रकाशित न हो सका। इसमें महाभारत से ली गयी कहानियां हैं, जिनमें धारणाओं और हकीकतों का घालमेल है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

5 of 8
आउट ऑफ प्रिंट में छात्रों को लेखन के विविध पहलुओं से दो-चार कराया गया। इन छात्रों में हर आयु और वर्ग के लोग शामिल थे। अलताफ टायरवाला और सआदत हसन मंटो की दो कहानियों पर अलग दृष्टि से चर्चा की गई। इंदिरा ने बताया कि कैसे अल्ताफ और मंटो बिना हिंसा शब्द का जिक्र किए हिंसात्मक भीड़ और इसके पीछे के कारणों का वर्णन करते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

6 of 8
वर्कशॉप में रचनात्मक लेखन की प्रक्रिया की व्याख्या की गई और साहित्यिक महत्व ही नहीं बल्कि इसके सामाजिक प्रभावों का भी जिक्र किया गया। इंदिरा ने कहा कि युवा लेखक रुचिकर और उत्साही हैं और मैं उनके कार्य से प्रभावित हूं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

7 of 8
महिलावादी शोधकर्ता, लेखक एवं जनतांत्रिक अधिकारों व भारतीय आंदोलनों से जुड़े रहे लेखक नवशरण सिंह ने पंजाब में रंगमंच आंदोलन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समालोचक मनीषा सेठी से उनकी कृति - लैंड स्केप्स ऑफ फीयर: अंडर स्टैंडिंग इप्यूनिटी पर चर्चा की।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन

8 of 8
इसमें यौन हिंसा और घरेलू हिंसा के शिकार लोगों को न्याय न मिलने, गरीबों पर सरकारी और गैरसरकारी लोगों द्वारा अत्याचार आदि विषयों का विश्लेषण किया गया है। इसके बाद सौतिक विश्वास की मिहिर एस शर्मा के साथ विविध साहित्यिक चर्चाएं हुईं। साहित्य उत्सव चंडीगढ़ क्लब, सेक्टर 1, चंडीगढ़ में 8 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें