फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका कुंडू का हौंसला देखकर तीन बहनें आई सामने, बोलीं- हमें भी न्याय मिले

Mon, 14 Aug 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
chandigarh hit & run case
खुद के साथ छेड़छाड़ करने वालों को सलाखों के पीछे भिजवाने वाली वर्णिका कुंडू ने देशभर की बेटियों में क्रांति की अलख जगा दी है। अब एक और मामला सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Chandigarh News
तीन बहनों ने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की है। तीनों बहनों का कहना है कि हाईप्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में दोनों आरोपियों की दोबारा से गिरफ्तार हुई और वर्णिका कुंडू को न्याय मिला। उसी तरह हमारे पिता सुबोध गुप्ता को कुचल कर भागने वाला रईसजादा भी गिरफ्तार होना चाहिए।

तीनों बहनों ने बताया कि पुलिस ने  आरोपी युवक को गैर इरादतन हत्या (धारा 304 ए) के तहत गिरफ्तार करके थाने से जमानत दे दी है।

 
विज्ञापन

3 of 6
Chandigarh News
सेक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने बताया कि घटना 6 अगस्त की है। होटल माउंट व्यू के समाने देश के नामी उद्योगपति सुबोध गुप्ता को एक म्यूजिक कंपोजर ने कार से कुचल दिया। भारत के टॉप 100 उद्योगपतियों में गिने जाने वाले 75 वर्षीय उद्योगपति सुबोध गुप्ता की इस ​हादसे में मौत हो गई थी। वहीं परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर उन्हें रौंदा है। 

4 of 6
Chandigarh News
पूनम दिलावरी ने बताया कि आरोपी की पहचान बठिंडा, निवासी हरजसनीत सिंह चहल के रूप में हुई। आरोपी चहल ने बताया कि वह म्यूजिक कंपोजर है और हादसे के दिन मोहाली सेक्टर-70 में अपने गानों की रिकार्डिंग में आया था। हादसे के दौरान व्यक्ति को बचाने में गाड़ी दाहिनी ओर घुमाई लेकिन वह डरकर पीछे हुए जिसके कारण टक्कर लग गई थी। हादसे के बाद आसपास भीड़ देखकर डरकर वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन

5 of 6
Chandigarh News
दिलावरी ने बताया कि आरोपी के कार का नंबर ट्रैस करने के बाद पुलिस बठिंडा स्थित पते पर पहुंची। वहां मौजूद आरोपी की पत्नी ने बताया कि वह घर से बाहर गए हैं। पुलिस दो दिन बाद दोबारा घर पहुंची तो आरोपी मौजूद था। लेकिन, उसने बताया कि हादसे के समय गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व सीसीटीवी फुटेज को चेक कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chandigarh News
ऐसे हुआ हादसा, सीसीटीवी कैमरे में कैद
पीड़ित परिजनों ने बताया कि सुबोध गुप्ता 6 अगस्त की शाम होटल माउंट व्यू के सामने से सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी कार चालक तेज रफ्तार से आया और कुचल कर भाग गया। बेटी ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी ने जान बूझकर टक्कर मारी, जबकि उसके पिता रोकने व बचने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें