फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के काफिले में घुसी कार, चीफ इंजीनियर समेत 7 घायल

Wed, 09 Dec 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में जहां चंडीगढ़ के एडवाइजर बाल-बाल बच गए, वहां चीफ इंजीनियर समेत 7 लोग अस्पताल पहुंच गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

प्रशासन के काफिले में घुसी कार, चीफ इंजीनियर समेत 7 घायल

2 of 6
हादसा मोहाली के खरड़ में मोरिंडा रोड पर हुआ। हादसे में चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, एक्सईएन शाम लाल समेत 7 लोग घायल हो गए। चीफ इंजीनियर और एक्सईएन के अलावा चार और लोगों को नाजुक हालत में सिविल अस्पताल खरड़ से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासन के काफिले में घुसी कार, चीफ इंजीनियर समेत 7 घायल

3 of 6
जानकारी के मुताबिक, गांव भागोमाजरा के ढाबे के पास खरड़ स्थित जीजीएस कालेज के चार छात्र कार में जा रहे थे कि सामने से आ रहे चंडीगढ़ के अधिकारियों का काफिला से उनकी टक्कर हो गई। 

प्रशासन के काफिले में घुसी कार, चीफ इंजीनियर समेत 7 घायल

4 of 6
चारों छात्र हरसिमरनजीत सिंह, कुनाल, अमनदीप और प्रवीण चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास स्थित ढाबे से चाय पीकर कालेज जा रहे थे। अधिकारी कजौली वाटर वर्क्स जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रशासन के काफिले में घुसी कार, चीफ इंजीनियर समेत 7 घायल

5 of 6
घायलों को सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जबकि जैन कार में सवार चौथा युवक प्रवीण कुमार सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के काफिले में घुसी कार, चीफ इंजीनियर समेत 7 घायल

6 of 6
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति जैन कार का इंजन गाड़ी से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही घड़ुंआं पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें