यूपीए सरकार में 100 करोड़ में राज्यसभा सांसद बनने का बयान देकर चौकाने वाले बीरेंद्र सिंह अपने बयान से पलट गए।
विज्ञापन
'भाजपाई हूं, इसलिए 100 रुपये में काम चल गया'
2 of 7
अब वे कहते हैं कि ‘मैं भाजपा में हूं, इसलिए 100 रुपए में ही काम चल गया।’ केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र सिंह केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु के साथ राज्यसभा का नामांकन भरने पहुंचे थे। 100 करोड़ रुपये में राज्यसभा सांसद बनने वाला बयान बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में रहते हुए दिया था।
विज्ञापन
'भाजपाई हूं, इसलिए 100 रुपये में काम चल गया'
3 of 7
बीरेंद्र जैसे ही राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरकर बाहर आए तो मीडिया से बोले कि यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वे इससे पहले भी राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं।
'भाजपाई हूं, इसलिए 100 रुपये में काम चल गया'
4 of 7
जब उनसे यूपीए सरकार में 100 करोड़ में राज्यसभा सांसद बनने के उनके बयान के बारे में पूछा गया कि क्या अब भी इतनी राशि में राज्यसभा की टिकट मिल रही है, तो बीरेंद्र सिंह ने जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘यहां तो फार्म के पैसे ही खर्च करने पड़े, मेरा तो 100 रुपये में काम चल गया है।
विज्ञापन
'भाजपाई हूं, इसलिए 100 रुपये में काम चल गया'
5 of 7
गौरतलब है कि बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में राज्यसभा सांसद थे, लेकिन कांग्रेस छोड़ कर जब भाजपा ज्वाइन की तो उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। भाजपा में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
'भाजपाई हूं, इसलिए 100 रुपये में काम चल गया'
6 of 7
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधायकों की ओर से उन्हें राज्यसभा के लिए चुनकर भेजने का फैसला देश को एक नया संदेश है।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि हरियाणा जैसे प्रगतिशील प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुना जाना, उनके लिए गर्व और गौरव की बात है। हरियाणा भाजपा द्वारा लिए गए इस फैसले से केंद्रीय मंत्रिमंडल में हरियाणा का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह तथा वह स्वयं रेलमंत्री के रूप में हरियाणा के हितों का भी विशेष ध्यान रखेंगे।