बहुत जल्द ट्रेनों के अंदर ये अनाउंसमेंट होनी शुरू हो जाएगी कि यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप कैमरे की निगरानी में हैं। जानिए, पूरा माजरा। -रिपोर्ट: अवधेश शुक्ला।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप कैमरे की निगरानी में हैं
2 of 8
दरअसल, ट्रेनों में यात्रियों के साथ होने वाली लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने ट्रेन कोच में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया है। दिल्ली बड़ौदा हाउस ने इस संबंध में सभी मंडल अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप कैमरे की निगरानी में हैं
3 of 8
इतना ही नहीं मंडल अधिकारियों ने ट्रेनों में कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। सब ठीक रहा तो साल के अंत तक इस प्रोजेक्ट को रेलवे पूरा कर लेगा। योजना के पहले चरण में वीआईपी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उसके बाद अन्य ट्रेनों में लगाए जाने हैं।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप कैमरे की निगरानी में हैं
4 of 8
दिल्ली बड़ौदा हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले राजधानी, शताब्दी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनों में कैमरे लगाकर यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों से सुझाव मांगे थे। अभी तक जितने सुझाव आए हैं, उनमें अधिकांश सीसीटीवी कैमरे लगाने के मिले हैं।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप कैमरे की निगरानी में हैं
5 of 8
अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कंपनी को हायर किया जाएगा। जिसे टेंडर के जरिये कैमरे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कोच में कैमरे लगाने वाली कंपनी की ही मेंटेनेंस की भी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका ट्रायल अगस्त में किया जाएगा। अगर ट्रायल सफल रहा तो ट्रेनों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप कैमरे की निगरानी में हैं
6 of 8
ट्रेनों में लगने वाले कैमरों का मेन सर्वर दिल्ली बड़ौदा हाउस मुख्यालय ही होगा। यहां से सभी मंडल अधिकारियों को लिंक दिया जाएगा। इसके माध्यम से वह ऑफिस में बैठकर ट्रेनों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। अगर उन्हें कुछ संदिग्ध लगेगा तो वह ट्रेन चालक और गार्ड सहित टीटीई को मोबाइल के जरिये सूचित करेंगे।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप कैमरे की निगरानी में हैं
7 of 8
ट्रेनों में लगने वाले कैमरों को इंटरनेट और वाईफाई से जोड़ा जाएगा। इसका एक सर्वर ट्रेन के गार्ड कोच में होगा। मंडल में बैठने वाले अधिकारियों को ट्रेन के भीतर होने वाली गतिविधि की जानकारी के लिए ट्रेन नंबर और कोच डालना होगा। इसके अलावा हर मंडल के अधिकारियों को एक कोड भी दिया जाएगा।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप कैमरे की निगरानी में हैं
8 of 8
अंबाला रेलवे मंडल के डीआरएम अनिल कुमार कठपाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने कदम बढ़ाया है। दिल्ली बड़ौदा हाउस के अधिकारी इसके ट्रायल की तैयारी में जुटे हैं। बहुत जल्द ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।