छोटे से शहर से निकलकर लोगों के दिल में जगह बनाने वाले टीम इंडिया के कैप्टन धोनी ने छात्रों के सामने जिंदगी के बड़े राज खोले। साथ ही, सफलता के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
2 of 5
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : अमर उजाला
एलपीयू में धोनी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे छात्रों को देखकर धोनी ने कहा कि यहां पर तो स्टेडियम से ज्यादा भीड़ है। इसके अलावा उन्होंने विधार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत के बिना किसी भी मुकाम पर पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने भी काफी मेहनत से इस मुकाम को पाया है। कई बार जिंदगी में उतार-चढाव आए लेकिन मैं रूका नही, इसलिए मैं आपसे कहता हूं कि अपना पूरा ध्यान मंजिल को पाने में लगा दो, मंजिल जरूर म़िलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : अमर उजाला
धोनी कहते हैं कि केवल एक ही विजय प्राप्त करने पर प्रसन्न होने की बजाए, सदैव विजयी होने की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत जीवन महत्वपूर्ण है परंतु विश्व कप का जीतना सबसे महत्वपूर्ण पल रहा। उन्होंने कहा कि वे युवा शक्ति में दृढ़ विश्वास रखते हैं। इस दौरान उन्होंने विधार्थियों को भारतीय कल्चर को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय कल्चर वर्ल्ड का सबसे बढिया कल्चर है।
4 of 5
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : अमर उजाला
धोनी पर बन रही है फिल्म एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी के बारे में बताते हुए फाक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा कि धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि एक छोटे से शहर से उठकर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके इस मुकाम तक पहुंचने तक उन्होंने जिन परस्थितयों का सामना किया है, वो इस फिल्म मे दिखाया गया है। इसके अलावा एलपीयू द्वारा यूनिवर्सिटी के यंग किक्रेटरों के लिए महेंद्र सिंह धोनी स्कालरशिप शुरू करने की भी घोषणा की। महेंद्र सिंह धोनी ने इसका शुभारंभ किया।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : अमर उजाला
धोनी कहते हैं कि मैं पंजाब के जालन्धर शहर को प्यार करता हूं क्योंकि मेरे बैट यहीं से आते हैं। जालंधर के बैट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होने अपने कैरियर की शुरूआत बीटआल स्पोर्ट्स के बास वेम्पायर बैट से ही की थी। उन्होंने कहा कि जालंधर के बने बैट का नाम पूरे वर्ल्ड में छाया हुआ है। आज कोई भी क्रिकेटर हो, जालंधर को इग्नोर नही कर सकता। सभी को बेहतरीन बैट लेने के लिए जालंधर में आना ही पड़ेगा।