पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में नशे के खिलाफ ललकार रैली करके एक ती्र से दो निशाने साधे है।
विज्ञापन
देखिए, ललकार रैली में कैप्टन के एक तीर से दो निशाने
2 of 6
इस रैली के माध्यम से कैप्टन ने यहां नशा के मुद्दे पर भाजपा को पिछाड़ दिया वहीं अपनी ही पार्टी में अपने विरोधियों की आवाज को भी दबाने की योजना को सफल कर दिया है। वहीं इस रैली से कैप्टन के राजनीतिक विरोधी प्रताप सिंह बाजवा को भी एक किनारे लगाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
देखिए, ललकार रैली में कैप्टन के एक तीर से दो निशाने
3 of 6
कैप्टन की ललकार रैली में पंजाब कांग्रेस के 34 विधायकों, 19 जिला प्रधान, 50 के करीब पूर्व विधायक, पूर्व सांसद को अपने साथ एक मंच पर खड़ा कर यहां अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है वहीं पार्टी हाईकमान को ललकारते हुए बाजवा की प्रधानगी व लोकप्रियता पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया है।
देखिए, ललकार रैली में कैप्टन के एक तीर से दो निशाने
4 of 6
कांग्रेस हाईकमान को बता दिया है कि पंजाब कांग्रेस बाजवा के साथ नहीं बल्कि मेरे साथ खड़ी है। रैली में कैप्टन को सभी कांग्रेसी नेताओं ने 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के पद तक का दावेदार बता दिया।
विज्ञापन
देखिए, ललकार रैली में कैप्टन के एक तीर से दो निशाने
5 of 6
कैप्टन की रैली में पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष लाल सिंह का पहुंचना और बोलना कि पंजाब के लोग चाहते है कि कैप्टन नशे के मामले में आंदोलन में उनका नेतृत्व करें, कई संकेत देता है।
देखिए, ललकार रैली में कैप्टन के एक तीर से दो निशाने
6 of 6
कैप्टन ने ललकार रैली में बाजवा के संबंध में एक शब्द भी नहीं बोला। यहां तक रैली के बाद मीडिय़ा की ओर से पूछे जाने पर क्या रैली में आने के लिए प्रताप सिंह बाजवा को भी इनवीटेशन दिया गया था इस पर कैप्टन ने उत्तर दिया कि वह बाजवा के संबंध में कुछ भी नहीं बोलना चाहते है।