फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

Sun, 30 Nov 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 14
कैक्ट्स की जितनी खूबसूरत दुनिया पंचकूला में लगी कैक्ट्स एग्जीबिशन में देखने को मिल रही है, इतनी अपने कहीं नहीं देखी होगी।
विज्ञापन

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

2 of 14
एग्जीबिशन में कई कैक्टस ऐसे हैं, जिनके औषधीय गुणों के कारण लोग अक्सर उन्हें नुकसान भी पहुंचा देते हैं। कैक्टस से न केवल हरियाली होती है, बल्कि ऑक्सीजन की कमी भी नहीं होने पाती है। मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों में रहने वालों के लिए यह माकूल है।
विज्ञापन

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

3 of 14
कैक्टस के जानकारों के मुताबिक, बोन्जाई, ग्राफ्ट के अलावा कैक्टस की उन वैराइटी की अधिक मांग है, जिनमें हर साल फूल खिलते हैं।

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

4 of 14
इनमें से अधिकतर कैक्टस ऐसे हैं जिनमें एक या अधिक से अधिक दो दिन के लिए फूल खिलते हैं। अजय ने कहा कि ऐसा मौका काफी कम आता है, लेकिन कैक्टस गार्डन आने वालों की इस दिन की तलाश होती है।
विज्ञापन

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

5 of 14
लिथॉप्स, मेलोकैक्टस, पैथिपोडियम, एस्ट्रेफाइटस, ओपशिया, मैमेलेरियो या ग्रुसोमा (सास का बिछौना) सहित सैकड़ों प्रजातियों के कैक्टस और सेक्यूलेंट को शो के दौरान प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

6 of 14
एक जगह कैक्टस की इतनी बैराइटी देख लोग भी अचंभित हो गए। फूलों वाले कैक्टस ने लोगों को ज्यादा प्रभावित किया। फूलों को देखकर लोग कैक्टस का पौधा खरीदने से खुद को नहीं रोक सके।
विज्ञापन

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

7 of 14
क्रिसमस कैक्टस- इसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे थैंक्स गिविंग कैक्टस, क्रैब कैक्टस और हॉली डे कैक्टस। यह मूलत: दक्षिण-पूर्वी ब्राजील का पौधा है। अब दुनियाभर में घरेलू बगीचों के लिए लोकप्रिय हाउस प्लांट है। इसकी अनेक उपजातियां हैं, जिन पर गुलाबी, सफेद, पीले, संतरी, लाल और बैंगनी फूल आते हैं।

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

8 of 14
हावोर्थिया कैक्टस- कैक्टस की यह किस्म बहुत ज्यादा नहीं बढ़ती। इसलिए खिड़कियों और रोशनदानों की शोभा बढ़ाने के लिए यह आदर्श है। इसकी कई उपजातियां हैं, जिनके पत्तों पर अलग-अलग डिजाइन होते हैं।  यह मूलत दक्षिण अफ्रीका का ही पौधा है। गर्मियों में इन पर सुंदर फूल आते हैं।

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

9 of 14
सेन पेड्रो कैक्टस- यह बड़ी तेजी से बढ़ने वाला कैक्टस है। लेटिन अमेरिकी देशों से पूरी दुनिया में फेला। इसमें कई तरह के एल्कोलाइड पाए जाते हैं, जिस वजह से इसका इस्तेमाल दवाएं बनाने में भी होता है। इस पर गर्मियों में खूबसूरत फूल आते हैं। ये पौधे दल बनाकर लंबाई में बढ़ते हैं। आपके बगीचे में लैंडस्केपिंग में इनका खूबसूरत इस्तेमाल हो सकता है।

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

10 of 14
बॉल कैक्टस- इसकी एक दर्जन से ज्यादा प्रजातियां हैं। गोल गेंदनुमा आकृति होने की वजह से इसे बॉल कैक्टस का नाम दिया गया है। अलग-अलग रंगों के फूलों की वजह से प्रजातियों के अलग नाम है। रूबी बॉल कैक्टस पर खूबसूरत लाल रंग का फूल आता है। आप इसे घर की शोभा बढ़ाने के लिए अंदर कलात्मक तरीके से सजा सकते हैं और दोस्तों को उपहार में भी दे सकते हैं।

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

11 of 14
बीहाइव कैक्टस- इसकी 57 प्रकार की उपजातियां होती हैं। यह मधुमक्खियों के छत्ते के आकार में बढ़ता है। बाहर की ओर कांटों का जाल सा बना रहता है। इस पर अलग-अलग रंगों के सुंदर फूल आते हैं। यह कैक्टस स्थान के अनुरूप तेजी से म्युटेंट होता है, इसलिए इसकी इतनी ज्यादा प्रजातियां हैं।

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

12 of 14
चिन कैक्टस- यह एक ऐसी प्रजाति है, जिसकी 70 से ज्यादा किस्मे हैं। इस पर खूबसूरत फूल आते हैं। कली का आकार लिए सूक्ष्म समूहों पर ऊपर की ओर कांटे होते हैं।

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

13 of 14
घरों में कम होती जगह और अपार्टमेंट कल्चर बढ़ने से लोगों के बीच कैक्टस का रुझान बढ़ा है। इसे इनडोर प्लांट के तौर पर कहीं भी लगाया जा सकता है। इससे खूबसूरती के साथ हरियाली भी मिलती है।
विज्ञापन

कांटों की इतनी वैरायटी कहीं नहीं देखी होंगी आपने

14 of 14
कैक्टस के पौधों की खूबसूरती फूलों से कम नहीं है। कम पानी के बाद भी इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। हालांकि, कैक्टस को लेकर लोगों में जो भ्रम थे वह अब दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें