फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर LIVE हो विधायक ने रिश्वत लेते पकड़े दो पुलिसकर्मी, लगाई क्लास

Fri, 05 Jan 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Ludhiana News - फोटो : अमर उजाला
इस विधायक ने फेसबुक पर LIVE होकर दो पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा। देखिए ऐसे बनाया था खास प्लान...
विज्ञापन

2 of 7
Ludhiana News
बिजली चोरी के आरोप में नामजद का बहाना बना युवक से पांच हजार रुपये मांगने वाले बिजली चोरी थाने के सब इंस्पेक्टर और एएसआई को पांच हजार रुपये लेते हुए पंजाब के लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पीएयू गेट नंबर एक के पास रंगे हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
Ludhiana News
बैंस ने दोनों मुलाजिमों से पैसे वापस लेकर पीड़ित व्यक्ति को दिए और इसे सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव चलाया। मुलाजिमों ने माफी मांग कर जान छुड़ाई, लेकिन विधायक बैंस ने कहा कि इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।

4 of 7
Ludhiana News - फोटो : अमर उजाला
विपिन कुमार नाम के युवक ने कुछ समय पहले एक दुकान किराए पर ली थी। करीब डेढ़ महीने पहले बिजली चोरी थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर और एएससआई उसके पास गए और कहा कि उसने एक दुकान किराए पर ली थी और उसके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है। वह उसे गिरफ्तार करने आए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Ludhiana News
जब विपिन ने कहा कि वह दस महीने पहले दुकान खाली कर चुका है तो पुलिस मुलाजिम उसे धमकाने लगे। कुछ समय बाद दोनों मुलाजिम लेन देन की बातों पर आ गए और कहा कि इस तरह मामला निपट सकता है। पुलिस मुलाजिमों की धमकियों से डरे युवक ने इसकी शिकायत विधायक सिमरजीत सिंह बैंस से की।
विज्ञापन

6 of 7
Ludhiana News
बैंस ने अपनी टीम के कुछ सदस्यों को सारा मामला चेक करने की बात कही। पुलिस मुलाजिमों ने सीधे तौर पर विपिन से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विपिन को मुलाजिमों ने गेट नंबर एक के पास बुलाया। विपिन ने इस बारे में विधायक को बताया तो सभी वहां चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ludhiana News
जब विपिन ने पैसे देने चाहे तो मुलाजिम ने अपनी गाड़ी के पीछे रखने को बोल दिया। इसी दौरान विधायक बैंस ने दोनों को काबू कर लिया। जिसके बाद दोनों मुलाजिमों ने अपनी जान माफी मांगकर छुड़ाई। विधायक बैंस ने कहा कि लोक इंसाफ पार्टी का पहला कदम भ्रष्टाचार को खत्म करने का है। इसके बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस के पास शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें