घने कोहरे के कारण 50 सवारियों से भरी राजस्थान के सूरतगढ़ जाने वाली हिसार डिपो की बस सिरसा रोड पर अश्व अनुसंधान केंद्र के पास पलट गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
कोहरे में हादसा, 50 सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी, तस्वीरें
2 of 5
हादसे के बाद बस के सामने का शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंचे रोडवेज ड्यूटी इंचार्ज व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और तीन एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे परिजन निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
कोहरे में हादसा, 50 सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी, तस्वीरें
3 of 5
रोडवेज बस के ड्राइवर कमल कुमार व कंडक्टर राजेश कुमार सुबह सवा 6 बजे के करीब भारी कोहरे के बीच सूरतगढ़ के लिए निकले थे। बस में लगभग 50 सवारियां थीं। जैसे ही बस बाईपास से निकली, धुंध के कारण सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया। ट्रक को बचाने के चक्कर में जब चालक ने बस साइड में की तो हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए खोदी गई जमीन में बस पलट गई।
कोहरे में हादसा, 50 सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी, तस्वीरें
4 of 5
धुंध के चलते स्पीड कम होने से सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर स्पीड तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। इसके बाद ड्राइवर ने बस के सामने का शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकलने में मदद की। इतने में ही सूचना पाकर रोडवेज के डीआई धर्मपाल व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को सामान्य अस्पताल भिजवाया।
कोहरे में हादसा, 50 सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी, तस्वीरें
5 of 5
घायलों में कालवास निवासी 15 वर्षीय शोभित, थानसर निवासी 47 वर्षीय पृथ्वी सिंह, सलेमगढ़ निवासी 55 वर्षीय जयबीर सिंह, सलेमगढ़ निवासी 60 वर्षीय कमला देवी, जवाहर नगर निवासी 45 वर्षीय जगदीश चंद्र, ऐलनाबाद निवासी 32 वर्षीय महावीर, ढंढूर निवासी 28 वर्षीय राजेश, सदरपुरा निवासी 19 वर्षीय भीम सिंह, गांव गढ़ी बड़ी निवासी 23 वर्षीय मस्तक, बगला निवासी उमेद सिंह व हरि सिंह घायल हो गए।