पंजाब में सरकारी शिक्षकों की बंपर वेकेंसी निकलने वाली है। शिक्षामंत्री ने एक सप्ताह के अंदर इसका विज्ञापन जारी करने का ऐलान कर दिया। पढ़ें, पूरी डिटेल।
विज्ञापन
पंजाब: 11652 पदों पर होगी सरकारी शिक्षकों की भर्ती
2 of 6
पंजाब शिक्षा विभाग जल्द ही 11652 रेगुलर पदों पर भर्ती करेगा। विभाग की ओर से 50 प्रिंसिपल, 430 मुख्य अध्यापक, 650 लेक्चरर, 7000 मास्टर, 3522 प्राइमरी अध्यापक भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब: 11652 पदों पर होगी सरकारी शिक्षकों की भर्ती
3 of 6
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि विभिन्न कैडर में होने वाली भर्ती की प्रक्रिया इसी सेशन में पूरी कर ली जाएगी ताकि अगले सेशन में नया भर्ती स्टाफ खाली स्कूलों में तैनात किया जा सके। ये सारी भर्ती रेगुलर आधार पर होगी।
पंजाब: 11652 पदों पर होगी सरकारी शिक्षकों की भर्ती
4 of 6
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि विभाग ने पिछले समय के दौरान 3953 पद भरे थे। अब 11652 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के संबंध में एक सप्ताह में विज्ञापन जारी हो जाएगा। इसमें योग्यता, भर्ती प्रक्रिया व नियमों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
पंजाब: 11652 पदों पर होगी सरकारी शिक्षकों की भर्ती
5 of 6
डॉ. चीमा ने कहा कि हर साल भर्ती के लिए डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन के अधीन भर्ती निदेशालय बनाया गया है, जोकि इतनी बड़ी संख्या में भर्ती को कम से कम समय में करने में सहायक होगा। विभाग ने टीचरों के रेशनलाइजेशन के बाद खाली पदों की संख्या निकाली है, जिसे नई भर्ती से भरा जाएगा।
पंजाब: 11652 पदों पर होगी सरकारी शिक्षकों की भर्ती
6 of 6
डॉ. चीमा ने कहा कि पंजाब विधानसभा में कानून पास होने के बाद अब राज्य में टीचरों का रिटायरमेंट 31 मार्च को ही होगा। हर साल 31 मार्च के बाद रिक्त पदों की संख्या सामने आ जाएगी, जिसके बाद उन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।