देश सेवा करने का जज्बा है तो आपके लिए सुनहरा मौका। भारतीय सेना में बंपर वैकेंसी। सेना ने मोहाली समेत मोगा और रुपनगर के युवाओं के लिए विभिन्न पदों की भरती के लिए ढोलेवाल मिलिट्री कांप्लेक्स लुधियाना में 25अप्रैल से 10 मई तक भरती प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 10 अप्रैल तक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। भरती प्रक्रिया में सोल्जर जीडी, सोल्जर तकनीक और ट्रेड्समैन के पदों के लिए भरती होगी।
विज्ञापन
भारतीय सेना में वैकेंसी
2 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
डॉयरेक्टर भरती लुधियाना कर्नल कमल किशोर के मुताबिक सोल्जर जीडी के लिए इच्छुक उम्मीदवार की 10वीं 45 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होनी चाहिए। उम्र साढ़े 17 से 21 साल और कद 170 सेंटीमीटर और कंडी एरिया से संबंधित उम्मीदवारों का कद 166 सेंटीमीटर होना जरूरी रखा गया है। सोल्जर तकनीकी पद के लिए उम्र साढ़े 17 से 23 साल और 12वीं में साइंस, फिजिक्स कैमिस्ट्री, गणित और अंग्रेजी विषय में 45 फीसदी अंक होने जरूरी होने की शर्त रखी गई है। इसके अलावा 10वीं में 50 फीसदी अंक के साथ पास की हो। उम्मीदवार का कद 170 सेंटीमीटर व कंडी एरिया के उम्मीदवारों के लिए 163सैंमी होना जरूरी है।
विज्ञापन
भारतीय सेना में वैकेंसी
3 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र साढ़े 17 से 23 साल व 12वीं में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। जबकि कद 162 सेंटीमीटर होना चाहिए। सोल्जर एनए/वीईटी पद के लिए उम्मीदवारों के लिए उम्र साढ़े 17 से 23, कद 170सेमी और कंडी एरिया के लिए 163सेमी होना आवश्यक होगा। 12वीं में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अलावा सोल्जर ट्रेडर्स मैन के लिए उक्त उम्र व कद ही लागू होगा। जबकि क्वालिफिकेशन 8वीं और 10वीं होनी चाहिए।
भारतीय सेना में वैकेंसी
4 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
कर्नल किशोर ने बताया कि भर्ती के समय उम्मीदवारों को अपने फ्रेश पासपोर्ट साइज फोटों की 20 प्रतियां, सिख उम्मीदवारों को पग व बगैर पग के साथ 20 फोटो की प्रतियां साथ लानी होगी। इसके अलावा शैक्षणिक दस्तावेज, एसडीएम व तहसीलदार की ओर से जारी किया ताजा रिहायशी सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, स्कूल का नैतिक सर्टिफिकेट, गांव के सरपंच द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ नैतिक सर्टिफिकेट और गैर शादीशुदा सर्टिफिकेट, आधार कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
भारतीय सेना में वैकेंसी
5 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
जानकारी देते हुए डॉयरेक्टर भरती लुधियाना कर्नल कमल किशोर ने बताया कि भरती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी। उन्होंने प्रक्रिया में भाग लेने वालो सभी उम्मीदवरों को आगाह किया है कि वह दलालों के बहकावे में न आए।
इसके अलावा सेना की 152 इंफेंट्री बटालियन सिख (टेरिटोरियल आर्मी) में भरती रैली 31 मार्च से शुरू होगी। जगरांव पुल के नजदीक कैंपिंग ग्राउंड में इस रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के युवा हिस्सा ले सकेंगे। यह जानकारी मेजर पीके गिरि ने दी। रैली में सिपाही सामान्य ड्यूटी, क्लर्क और ग्रंथी की भरती के लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पंजाब और चंडीगढ़ के युवा 31 मार्च को रैली में हिस्सा ले सकेंगे। हरियाणा और दिल्ली के युवा एक अप्रैल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के युवा दो अप्रैल को हिस्सा ले सकेंगे।