फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल ने किया हमला तो झेल न पाई बच्ची, जानलेवा लगी चोटें

Fri, 27 Nov 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची पर बैल का टूटा कहर, गंभीर रूप से घायल बच्ची पीजीआई में भर्ती। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

बैल ने किया हमला तो झेल न पाई बच्ची, जानलेवा लगी चोटें

2 of 5
घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची पर बैल ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची पीजीआई के एडवांस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के होंठ कटकर अलग हो गए हैं और उसकी सर्जरी होगी। बुधवार शाम को वैशाली घर के बाहर ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक एक बैल ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बैल ने किया हमला तो झेल न पाई बच्ची, जानलेवा लगी चोटें

3 of 5
बैल ने सींग बच्ची के चेहरे पर मार दिए, जिससे उसके ऊपरी होंठ का एक हिस्सा कट गया। बच्ची वहीं लहुलूहान होकर गिर पड़ी। पड़ोसी ने मोटरसाइकिल पर बच्ची को पहले तो जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचाया। फिर यहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया।

बैल ने किया हमला तो झेल न पाई बच्ची, जानलेवा लगी चोटें

4 of 5
बच्ची की दादी अंगूरी देवी ने बताया कि एक बाबा बैल लेकर अक्सर इलाके में पैसे मांगने आता है। बुधवार को भी वह बैल लेकर आया था और घर-घर से पैसे मांग रहा था। तभी अचानक बैल बेकाबू हो गया और उसने वैशाली पर हमला कर दिया। वैशाली सेक्टर-25 के ही गवर्नमेंट हाई स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैल ने किया हमला तो झेल न पाई बच्ची, जानलेवा लगी चोटें

5 of 5
वैशाली की मां जन्म देने के बाद ही मर गई थी, दादी ने ही उसका पालन पोषण किया है। उसके पिता राजेश दिहाड़ीदार मजदूर हैं और कैटरिंग वाले के पास काम करते हैं। पीड़ित परिवार ने सेक्टर-24 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी पर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें