फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'

Fri, 25 Dec 2015 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली प्लेन क्रैश में शहीद हुए को-पायलट राजेश श्योराण की अंतिम विदाई में हजारों लोगों की आंखें नम थीं। पिता के पार्थिव शरीर को 12 वर्षीय बेटे प्रद्युम्न ने मुखाग्नि दी। तस्वीरें।
विज्ञापन

शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'

2 of 8
इस बीच पिता को सलामी देते हुए बेटे ने जब कहा, पापा आप हमेशा मेरे हीरों रहेंगे तो वहां मौजूद अधिकारी और जन प्रतिनिधि भी अपने आंसुओं को न रोक सके। शहीद पायल को पैतृक गांव बारवास के शहीद स्मारक परिसर में राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'

3 of 8
शहीद राजेश श्योराण के पार्थिव शरीर के इंतजार में सुबह से ही बारवास गांव में हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। शहीद पायलट का शव शाम 4:20 बजे सेना की गाड़ी से गांव लाया गया और शाम छह बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच एसएसबी और हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाई और सशस्त्र सलामी दी गई।

शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'

4 of 8
शहीद पायलट की पत्नी सीमा ने बताया कि उन्होंने हजारों लोगों की जान बचाई है। वे बहादुर और जिंदादिल इंसान थे। सीमा ने बताया कि अर्धसैनिक बलों में शहीद होने वालों के आश्रितों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी अनुरोध किया है कि हमारे बच्चों को आरक्षण मिलना चाहिए। मंत्री ने हमें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'

5 of 8
शहीद राजेश श्योराण के पार्थिव शरीर के इंतजार में सुबह से ही बारवास गांव में हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। शहीद पायलट का शव शाम 4:20 बजे सेना की गाड़ी से गांव लाया गया और शाम छह बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच एसएसबी और हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाई और सशस्त्र सलामी दी गई।
विज्ञापन

शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'

6 of 8
भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक ओमप्रकाश गौरा, सुखविन्द्र मांढी, पूर्व शिक्षा मंत्री बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, भाजपा नेता जेपी दलाल, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, एसडीएम सतबीर सिंह जांगु, तहसीलदार संतराम तंवर, डीएसपी राजबीर सिंह, एसएचओ ख्यालीराम, पूर्व सैनिक संघ के प्रधान धर्मपाल बारवास आदि ने पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया।
विज्ञापन

शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'

7 of 8
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी दुलीचंद श्योराण के छोटे पुत्र राजेश श्योराण (36) एसएसबी में डिप्टी कमांडेंट थे और इस समय बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। उनका बचपन पिता के साथ मुंबई में बीता और बाद में गांव आने पर उन्होंने हिसार के डीएन कालेज से बीएससी और चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की। 1991 में वे एसएसबी में बतौर असिस्टेंट कमाडेंट भर्ती हो गए। उनके पिता का निधन पहले ही हो चुका है और अब शहीद पायलट राजेश श्योराण के जाने के बाद परिवार में पत्नी सीमा, बेटा प्रद्युम्न और बेटी परी है।
विज्ञापन

शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'

8 of 8
सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सुखविन्द्र मांढी ने कहा कि वे केन्द्र और प्रदेश सरकार से बात करेंगे ताकि विमान हादसे में शहीद हुए तीनों जवानों के आश्रितों को पूरा मान-सम्मान दिया जाए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रात:कालीन सभा में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने दो मिनट का मौन रख शहीद राजेश श्योराण और अन्य जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें