फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बहादुर के वीडियो के बाद BSF ने जवानों के लिए जारी किया बड़ा फरमान, देखिए

Fri, 21 Apr 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : File Photo
सोशल मीडिया पर खाने की शिकायत करने वाले तेजबहादुर घटनाक्रम को BSF ने गंभीरता से लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। पढ़िए जवानों के लिए बीएसएफ का फरमान...
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : File Photo
सोशल मीडिया पर खाने की शिकायत करने वाले तेजबहादुर घटनाक्रम को बीएसएफ के डीजीपी ने गंभीरता से लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। इसमें बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे स्मार्ट फोन लेकर ड्यूटी नहीं करेंगे और न ही सीमा पर पहरेदारी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल प्रैंस काफैंस को संबोधित करते हुए
इसके अलावा अगर जवानों व अधिकारियों को सोशल मीडिया पर रहना है तो उनको चौकस रहना होगा, कोई ऐसी पोस्ट नहीं डाली जाएगी, जिससे अनुशासन भंग हो या जवानों का मनोबल गिरे। यह बात पंजाब-पाक बार्डर के फ्रंटियर के आईजी मुकुल गोयल ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मुकुल ने कुछ समय पहले ही पंजाब बार्डर का बतौर आईजी चार्ज संभाला है।

4 of 7
border - फोटो : PTI
वीरवार को मीडिया से मुखातिब होते मुकुल गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार नशा खत्म करने का हर संभव यत्न कर रही है और बीएसएफ उनके साथ है। पंजाब के बार्डर रेंज के आईजी नौनिहाल सिंह और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच गुरदासपुर में बैठक हुई है। इसमें नशे के खिलाफ दोनों ओर से हरसंभव सहयोग देने पर सहमति हुई है। इसके अलावा 24 अप्रैल को अमृतसर में भी बीएसएफ व पंजाब पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हो रही है।
विज्ञापन

5 of 7
बॉर्डर पर नशे की तस्करी - फोटो : फाइल फोटो
आईजी ने कहा कि इस साल चार माह में बीएसएफ ने 65 किलो हेरोइन बार्डर से बरामद की है। बार्डर इलाके में रेत और बजरी के खनन से सड़कों को काफी नुकसान हो रहा है, जिसका मामला उन्होंने पंजाब सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के पास उठाया है। इस बारे में आईजी बार्डर रेंज नौनिहाल सिंह से बात हुई है। उन्होंने अपने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जाए।
 
विज्ञापन

6 of 7
Border Security - फोटो : File Photo
गोयल ने कहा कि 1965 से बीएसएफ अस्तित्व में आई थी, अभी भी बीएसएफ की चेक पोस्ट की जमीन पंजाब सरकार के नाम पर है, जिनको ट्रांसफर करवाने का आग्रह सरकार से किया जा रहा है। वाघा बार्डर में रिट्रीट सेरेमनी का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है और जल्द ही 25 हजार की दर्शकों की संख्या वाली गैलरी बनाई जाएगी, क्योंकि रोजाना चार पांच हजार लोग मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। बीएसएफ की ओर से फोन काल इंटर सेप्टर की डिमांड सरकार से की गई है, जो पाइप लाइन में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
'पठानकोट अटैक के लिए घुसपैठ में पंजाब बार्डर का इस्तेमाल नहीं’
बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल ने खुलासा किया कि गुरदासपुर के दीनानगर और पठानकोट एयरबेस अटैक में आतंकवादियों के घुसपैठ के लिए पंजाब बार्डर का इस्तेमाल नहीं हुआ था। हमारे उपकरण और जांच यही बता रही है कि 2015 में दीनानगर और 2016 में पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर अटैक करने वाले आतंकवादी पंजाब बार्डर से नहीं घुसे थे। एनआईए व अन्य एजेंसियों की जांच में सामने आ रहा था कि आतंकवादी पंजाब बार्डर से घुसे थ,े लेकिन बीएसएफ अभी तक मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें