पंजाब के बठिंडा में हुए खौफनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बठिंडा अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित गांव अमरगढ के नजदीक हुआ। बठिंडा की तरफ से मोगा जा रही सफारी की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक के साथ हो गई।
विज्ञापन
बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा, 4 की मौत
2 of 6
बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
हादसा इतना खतरनाक था कि सफारी में सवार 4 निहंग सिंहों बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा मौके पर ही हो गई जबकि दो निहंग सिंहों की हालत भी सीरियस बताई जा रही है। घायलों का इलाज बठिंडा के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा, 4 की मौत
3 of 6
बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर पहुंची थाना नेहियांवाला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। मृत्कों की पहचान सुखदेव सिंह, दविंदर सिंह निवासी जीरा, गुरमीत सिंह निवासी मोगा के तौर पर हुई है जबकि एक मृतक की पहचान नही हो सकीं। जबकि घायलों की पहचान पप्पू सिंह और टहल सिंह के तौर पर हुई है।
बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा, 4 की मौत
4 of 6
बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
सोमवार को टाटा सफारी में सवार 6 निहंग सिंह राजस्थान के किसी शहर में समागम कर वापस मोगा की तरफ जा रहे थे कि दोपहर करीब साढे तीन बजे के करीब जब वह बठिंडा अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित गांव अमरगढ के पास पहुंचे तो सामने से बठिंडा की तरफ आ रहे ट्रक के साथ सफारी की आमने-सामने से सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा, 4 की मौत
5 of 6
बठिंडा में खौफनाक सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सफारी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में से चारों शवों और घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के साथ टो कर सफारी को ट्रक से अलग कर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल बठिंडा में उपचार के लिए ले जाया गया।
इस मामले की जांच कर रहे थाना नेहियांवाला के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है और घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।