हरियाणा के रोहतक जिले से 3 दिन पहले लापता हुए 5 साल के दलित बच्चे की दर्दनाक तरीके से हत्या कर शव तूड़ी में दबा दिया था। शव को बोरी में बंदकर छिपाया गया था। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
5 साल के दलित बच्चे की दर्दनाक हत्या, तूड़ी से मिला शव
2 of 5
मामला, रोहतक जिले के गांव गरनावठी का है। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे गौरव का शव उसी के घर के पीछे बने तूड़े से भरे एक कमरे से बरामद किया गया है। किसी ने गौरव की हत्या कर उसके शव को बोरी में बांधकर तूड़े में दबा दिया।
विज्ञापन
5 साल के दलित बच्चे की दर्दनाक हत्या, तूड़ी से मिला शव
3 of 5
पुलिस और परिजन गांव में ही चल रहे सर्च अभियान के दौरान दुर्गंध आने के कारण कमरे में घुसे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी ने गौरव के लापता होने वाले दिन मंगलवार को ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव तूड़े में दबा दिया।
5 साल के दलित बच्चे की दर्दनाक हत्या, तूड़ी से मिला शव
4 of 5
आशंका यह भी जताई जा रही है कि मासूम के साथ हत्या से पहले गलत काम भी किया गया हो। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। शव को पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
5 साल के दलित बच्चे की दर्दनाक हत्या, तूड़ी से मिला शव
5 of 5
बता दें कि गौरव गरनावठी गांव के दलित परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसके पिता गुलाब सिंह गांव में जूते बनाने का काम करते हैं और गौरव उनका चौथा बेटा था। मासूम मंगलवार को घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गया था।