फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में युवती और दो युवकों की मौत, देखिए तस्वीरें

Wed, 02 Dec 2015 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
रोहतक में भयावह सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक और एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में युवती और दो युवकों की मौत, देखिए तस्वीरें

2 of 6
रोहतक में भयावह सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक और एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा हरियाणा के रोहतक/सांपला में दिल्ली रोड पर खरावड़ होटल के पास मंगलवार को हुआ। दोपहर एक बजे हुए हादसे में झज्जर के गांव मरहाणा निवासी 19 वर्षीय मंजीत उर्फ मोनू, 22 वर्षीय दिनेश उर्फ बंटी और एक 19 वर्षीय बहादुरगढ़ निवासी युवती प्रीति की मौत हुई है।

विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में युवती और दो युवकों की मौत, देखिए तस्वीरें

3 of 6
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीजीआई भेज दिया। मरने वाले दोनों युवक चचेरे भाई हैं। दिनेश का भाई चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उसी की बाइक पर तीनों सांपला की ओर जा रहे थे। मंजीत के पिता अजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा दोपहर को घर से किसी रिश्तेदार से रुपये लाने का नाम लेकर निकला था।

दर्दनाक सड़क हादसे में युवती और दो युवकों की मौत, देखिए तस्वीरें

4 of 6
इसके बाद मंजीत, दिनेश और एक युवती बाइक पर सवार होकर रोहतक से सांपला की तरफ जा रहे थे। जैसे ही तीनों बाइक लेकर खरावड़ स्थित महेंद्रा फैक्ट्री के नजदीक पहुंचे तो यहां सड़क की साइड में एक कैंटर खड़ा था। स्पीड ज्यादा होने के कारण बाइक बेकाबू हो गई और सीधा कैंटर के पिछले हिस्से में जा भिड़ी। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार बाइक से दूर जा गिरे। सड़क पर लगने से तीनों के सिर फट गए। इस कारण तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में युवती और दो युवकों की मौत, देखिए तस्वीरें

5 of 6
हादसे में मरने वाला मंजीत सुबह एसपी ऑफिस में अपने दोस्त के साथ गया था। उसके दोस्त ने बताया कि मंजीत उसे दिल्ली बाईपास पर मिला था। इसके बाद मंजीत अपने दोस्त के साथ एसपी ऑफिस चला गया। यहां से मंजीत अपने भाई से यह कहकर चला गया कि वह अपने जीजा के कमरे पर जा रहा है। आखिर में उसकी मौत की ही खबर आई। मंजीत के पिता परचून की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में युवती और दो युवकों की मौत, देखिए तस्वीरें

6 of 6
उसके तीन और भाई है। दिनेश का भाई चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत है। बंटी के एक साथी ने बताया कि बंटी बहादुरगढ़ में शिव चौक पर स्थित डीजे की दुकान पर ऑपरेटर का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था। लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी बिखरकर टुकड़े-टुकड़े हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें