फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला निकलते ही बैठा सवा करोड़ का पुल, दिल्ली रूट बंद, तस्वीरें

Wed, 11 May 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
1 of 6
128 टायरों वाले ट्रक के कारण गोहाना का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
यमुनानगर से मुंबई जा रहे 128 टायर वाले ट्राले के दबाव में गोहाना-खरखौदा रोड पर बना सवा करोड़ का पुल बैठ गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
128 टायरों वाले ट्रक के कारण गोहाना का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
सवा करोड़ का पुल गोहाना-खरखौदा रोड पर भालौठ ब्रांच पर बना था। पुल के झुकने से जहां ट्राला पुल के बीचोबीच फंस गया, वहीं गोहाना से खरखौदा-दिल्ली जाने का मार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन

3 of 6
128 टायरों वाले ट्रक के कारण गोहाना का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पुल की क्षमता 110 टन भार सहने की थी, जबकि ट्राले का माल सहित वहन 200 टन बताया जा रहा है।  ऐस में एसएसआरडीसी के अधिकारी संबंधित कंपनी व ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं।

4 of 6
128 टायरों वाले ट्रक के कारण गोहाना का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
पुल झुकने से वाहन अप्रोच रास्तों से गुजर रहे हैं। पुल गांव भैंसवाल कलां से महज पांच किलोमीटर दूर है। हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन यानी एचएसआरडीसी ने एक साल पहले 1 करोड़ 15 लाख की लागत से पुल बनाकर तैयार किया था।
विज्ञापन

5 of 6
128 टायरों वाले ट्रक के कारण गोहाना का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
ट्राला चालक संजय ने बताया कि वह यमुनानगर से भारी मशीन 128 वाले ट्राले में लोड करके मुंबई के लिए चला था। मुख्य मार्ग की बजाए उन रास्तों से गुजर रहा था, जहां वाहनों की भीड़ कम रहती है। भालौठ ब्रांच के पुल के ऊपर से ट्राला गुजरने लगा तो पुल झुक गया। गनीमत यह रही कि पुल पानी में नहीं बहा, नहीं तो ट्राला भालौठ ब्रांच के अंदर पलट सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
128 टायरों वाले ट्रक के कारण गोहाना का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
पुल सवा करोड़ में बनकर तैयार हुआ था, जिसकी क्षमता 110 टन है। जबकि ट्राले का भार 200 टन के करीब है। ऐसे में पुल का झुकना लाजमी है। पूरे मामले के बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इसके बाद संबंधित ट्राला चालक और कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जा सकता है।
- जगबीर काजला, एक्सईएन एचएसआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें