रोडवेज बस में छेड़छाड़ प्रकरण में कथित बहादुरी से चर्चित दोनों बहनों ने एक बार फिर सामने आते हुए 'वीडियो बम' फेंका है। तस्वीरों में पूरी कहानी। (साभार: तस्वीरें यूटयूब पर अपलोड एएस प्रोडक्शन की वीडियो से)
विज्ञापन
बहादुर' बहनें फिर सामने, खोली अंदर की बातें
2 of 8
यू ट्यूब पर डाली गई 23 मिनट 56 सेकेंड की वीडियो क्लिप में पूजा व आरती ने जांच टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जांच टीम छेड़छाड़ मामले की जांच करने की बजाए यह पता लगाने में व्यस्त है कि उनके कितने ब्वॉयफ्रेंड हैं।
विज्ञापन
बहादुर' बहनें फिर सामने, खोली अंदर की बातें
3 of 8
वीडियो क्लिप में पूजा व आरती ने कहा है कि दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। वीडियो क्लीप में दोनों बहनों के साथ उनके परिजनों व ग्रामीणों ने उन सवालों के जवाब दिए हैं, जो दोनों बहनों के ऊपर उठाए जा रहे हैं।
बहादुर' बहनें फिर सामने, खोली अंदर की बातें
4 of 8
वीडियो में पूजा व आरती के पिता राजेश का कहना है कि जातिगत कारणों के चलते उन पर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। पंचायतों का दौर चल रहा है। क्या कोई व्यक्ति पैसे के लिए अपनी बेटियों को बदनाम करेगा। वे अंदर तक टूट गए हैं।
विज्ञापन
बहादुर' बहनें फिर सामने, खोली अंदर की बातें
5 of 8
आरती ने क्लिप के अंदर गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि उनसे पूछा गया कि पहले कितनी बार छेड़छाड़ हुई है। सवाल किया है कि क्या किसी लड़की से कोई छेड़छाड़ करेगा तो वह विरोध करने की बजाय डायरी व पैन लेकर संख्या नोट करेगी।
विज्ञापन
बहादुर' बहनें फिर सामने, खोली अंदर की बातें
6 of 8
पूजा का कहना है कि बस में एक महिला ने यह कहा था कि आपकी सहायता के लिए वीडियो क्लिप बना लेती हूं। अगर पहले से उनकी वीडियो बनाने की मंशा होती तो क्या वे बस अड्डे पर हुई छेड़छाड़ या बस से नीचे उतरने के बाद मारपीट की वीडियो नहीं बनाती।
विज्ञापन
बहादुर' बहनें फिर सामने, खोली अंदर की बातें
7 of 8
क्लिप में लड़कियों के वकील अतर सिंह पंवार ने खाप पंचायतों से पूछा है कि उन्हें कैसा समाज चाहिए। क्या उन्हें ऐसा समाज चाहिए, जिसमें बेटियां व महिलाएं सुरक्षित न हो। क्या अपराध करने वालों का बचाव करना चाहिए या सजा दिलवानी चाहिए।
वीडियो में पूजा व आरती के परिजनों ने आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए वीडियो जारी करके पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है। अगर ऐसा है तो साबित करके दिखाएं। सब दबाव बनाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है।