पेशे से किसान पिता की इस होनहार बेटी से मिलिए, जिसने आरबीआई की जॉब छोड़कर पीसीएस की राह चुनी और आज एसडीएम बन गई है।
विज्ञापन
2 of 5
सोनम चौधरी गिल
ये होनहार बेटी है, गुज्जर बिरादरी से जुड़े किसान सतनाम सिंह की बेटी सोनम चौधरी। 23 साल की उम्र में पीसीएस बनी थी और 27 साल की आयु में एसडीएम के पद पर पहुंची पहुंच गई। सोनम आजकल लुधियाना नगर निगम में तैनात हैं। इनकी शादी नवांशहर में हुई और पति जश्नदीप सिंह गिल भी अफसर है और पीएपी जालंधर में तैनात हैं। इनकी एक बेटी भी है, जिसका हाल ही में जन्म हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
सोनम चौधरी गिल
सोनम चौधरी का जन्म 1990 में पंजाब के नवांशहर जिले के गांव जलालपुर में हुआ। परिवार में तो क्या उनकी रिश्तेदारी में भी कोई अधिकारी नहीं था। सोनम ने बताया कि जब भी वे किसी सरकारी दफ्तर में जातीं तो लोगों की हो रही दिक्कत से उन्हें बेहद दुख होता था। अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों में धक्के खाने के बाद सोनम ने अधिकारी बनकर सिस्टम सुधारने की ठानी।
4 of 5
सोनम चौधरी गिल
सोनम को कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की डिग्री हासिल करने के बाद उसे आरबीआई में नौकरी मिल गई थी। लेकिन सोनम का मन का मन सिविल प्रशासन में बड़ी अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करने में था। वे ड्यूटी के बाद पीसीएस की पढ़ाई की तैयारी करतीं थीं। आखिर सोनम की मेहनत रंग लाई और वे पीसीएस की परीक्षा में पहली बार प्रयास में ही फरवरी 2014 में अधिकारी बन गईं।
गुज्जर बिरादरी से संबंधित होने के कारण उनके परिवार में तो क्या उनकी रिश्तेदारी में भी कोई अधिकारी नहीं था और न ही कोई ऊंची पहुंच। सोनम ने बताया कि उनके गांव वाले व रिश्तेदार अक्सर कहते कि क्या पढ़कर तू कोई आफिसर बन जाएगी। गुस्सा तो बहुत आता था, मगर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाए मैं मन लगाकर पढ़ती थी। मैं उन निराशावादी बातें करने वालों को जवाब तो देना चाहती थी और ये मैंने कर दिखाया।