फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: मोबाइल छीनने वाले से भिड़ी लड़की, आरोपी ने हाथ की नसें काटी फिर भी धर दबोचा, तस्वीरें

Tue, 01 Sep 2020 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कैमरे में कैद लड़की की बहादुरी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में एक 15 साल की बहादुर बेटी ने लुटेरों का डटकर मुकाबला किया। इस बहादुर बेटी ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल रो रहा है। अब चारों तरफ लोग इस बहादुर बेटी की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर के फतेहपुरी की रहने वाली हैं 15 साल की कुसुम। कुसुम ने बहादुरी दिखाते हुए मोबाइल छीनने के आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने उसकी कलाई पर दातर से वार भी किया लेकिन कुसुम ने उसे नहीं छोड़ा। उसकी बहादुरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान अविनाश निवासी बेगमपुरा बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। उसका साथी बाइक सवार फरार है, जो रामामंडी इलाके का रहने वाला है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
फतेहपुरी मोहल्ले की रहने वाली कुसुम दीनदयाल उपाध्याय नगर में सोमवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने आई थी। कुसुम ने बताया कि वह आठवीं में पढ़ती है। ट्यूशन पढ़कर पैदल ही घर की तरफ जा रही थी। तभी बाइक सवार लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पहले तो उसको कुछ समझ नहीं आया कि दो युवक उसके पीछे क्यों आ रहे हैं। इस बीच उसने अपने पिता को फोन करने को मोबाइल निकाला। 

4 of 5
अभी नंबर ढूंढ ही रही थी कि बाइक सवार युवक उसके पास आकर रुके और पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया। लुटेरे मोबाइल लेकर फरार होने लगा लेकिन कुसुम ने पीछे बैठे युवक की कमीज को पकड़कर खींच लिया। इससे लुटेरा घबरा गया और उसने उसकी गर्दन पर दातर से हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दातर गर्दन को न लगकर उसके हाथ पर लगी। इसी दौरान आसपास के लोग आ गए और लुटेरा पकड़ा गया। कुसुम ने बताया कि बाइक पर बैठा दूसरा लुटेरा लगातार कह रहा था कि इसके सिर पर दातर मार दो। इसके बाद बाइक सवार फरार हो गया। उसने दूसरे लुटेरे की कमीज नहीं छोड़ी। दातर से वार के कारण कुसुम की कलाई की नसें कट गई थी। उसे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जोशी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने मुफ्त में उसका ऑपरेशन किया।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें