फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपचाप बैठा देख रहा था मोबाइल और आ गई मौत, ऐसे हुई Shocked करने वाली घटना

Fri, 04 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पेट्रोल पंप पर युवक की मौत
युवक चुपचाप बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहा था कि अचानक उसे मौत आ गई। देखिए आखिर कैसे हुई ये हैरान करने वाली घटना।
विज्ञापन

2 of 6
पेट्रोल पंप पर युवक की मौत
मामला मोहाली का है। सेक्टर-79 में एक पेट्रोल पंप पर 22 साल के लड़के की मौत हो गई। मृतक का नाम पंकज बताया जा रहा है और वह पेट्रोल पंप पर ही काम करता था। हादसे के समय वह बैठा आराम कर रहा था और मोबाइल पर वीडियो देख रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
पेट्रोल पंप पर युवक की मौत
एसएचओ मंजीत सिंह ने बताया कि अचानक सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली से गोली निकली और पंकज की गर्दन में जा लगी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

4 of 6
बुलेट दिखाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप कुमार खाना खाने लगा था। उसने अपनी दोनाली दीवार से सटाकर खड़ी कर दी और टिफिन खोलने लगा। अचानक दोनाली स्लिप होकर गिर गई और उससे गोली चल गई।
विज्ञापन

5 of 6
blood
पंकज को गोली लगने के बाद शोर मच गया था। पंप पर ही पंकज का भाई मोहिंदर काम करता था, जो उसे बाइक पर बैठाकर सोहाना अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 27 अप्रैल को पंकज की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Blood
दूसरी ओर, पुलिस ने मामले ने मामले में कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप सिंह के खिलाफ लापरवाही बरतने के लिए मौत की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह पंजाब पुलिस का होमगार्ड जवान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें