गुरदास मान सिंगर ही नहीं, जूडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं, उनकी 10 अनदेखी तस्वीरें। देखकर याद आ जाएगा वो जमाना...
विज्ञापन
2 of 10
गुरदास मान
सितम्बर 2010 में ब्रिटेन के वोल्वरहैम्टन विश्वविद्यालय ने पंजाबी गायक गुरदास मान को विश्व संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। मान के साथ इस सम्मान को पाने वालों में सर पॉल मॅक्कार्टनी, बिल कॉस्बी और बॉब डायलन थे।
विज्ञापन
3 of 10
गुरदास मान
14 दिसम्बर 2012 को उन्हें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के 36वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने डाक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया। सुखमनी- होप फॉर लाइफ (2011) के लिए में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पीटीसी फिल्म अवार्ड मिला।
4 of 10
गुरदास मान
फिल्म देस होया परदेस (2004) में अपने चरित्र के चित्रण के लिए अपने मुख्य अभिनेता गुरदास मान को राष्ट्रपति के राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (विशेष जूरी पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। एलबम बूटपालिशाँ के लिए ब्रिटेन एशियाई संगीत पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय एल्बम का अवार्ड मिला।
विज्ञापन
5 of 10
गुरदास मान
हीर के अपने गायन के माध्यम से संपूर्ण कथा के निर्माण के लिए फिल्म वारिस शाह-इश्क दा वारिस (2006) के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार भी गुरदास मान को दिया गया। फिल्म वारिस शाह-इश्क दा वारिस (2006) के लिए बर्लिन एशिया फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
6 of 10
गुरदास मान
अगस्त 2013 को चंडीगढ़ में वे अपनी नई पंजाबी म्यूजिक एल्बम "रोटी" रिलीज करने पहुंचे। यह पूछने पर कि उन्हें इस एलबम का कौन सा गाना सबसे अच्छा लगता है, उन्होंने कहा- मेरी इस म्यूजिक एल्बम में आठों गीत मेरे लाडले बच्चों की तरह है। जैसे एक मां को अपने सभी बच्चे अच्छे लगते हैं, वैसे ही मुझे ये सभी गीत
विज्ञापन
7 of 10
गुरदास मान
गुरदास मान नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। इस ट्रस्ट की ओर से उत्तराखण्ड में जून 2013 में आई बाढ़ के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में उन्होंने 11 लाख रूपये का दान दिया गया था। गुरदास मान पंजाब के मशहूर लोक गायक अभिनेता हैं। उन्हें पंजाबी गायकी का सम्राट कहा जाता है।
8 of 10
गुरदास मान
गुरदास मान अपने जीवन में दो बार मौत के मुंह से बचकर लौटे। एक बार जनवरी 2001 को रोपड़ के पास तथा जनवरी 2007 में वे हरियाणा के करनाल जिले के बस्तारा गांव के निकट एक और वाहन दुर्घटना के शिकार हुए, जिसमें वह घायल हो गए थे।
9 of 10
गुरदास मान
गुरदास मान ने अपनी खूबसूरत अवाज से लाखों दिलों को जीता है। उन्होंने पंजाबी गानों के अलावा कई हिंदी फिल्मों में काम किया। वे मंटो और सिर्फ तुम में भी नजर आ चुके हैं। बतौर कलाकार पंजाबी दर्शकों ने उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया है।
कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके गुरदास अभी तक 300 से अधिक पंजाबी गाने गा चुके हैं। उन्हें पंजाब के संगीत और मनोरंजन उद्योग द्वारा 'पंजाब का कोहिनूर' खिताब भी दिया जा चुका है। वहीं उनकी जिंदादिली के किस्से तो जगजाहिर हैं।