‘भाबी जी घर पर हैं’सीरियल में बेहद मशहूर किरदार निभाने वाले जाने माने कलाकार ने धारावाहिक को लेकर एक ऐसा राज खोला, जानकर शो के फैन्स खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
रोहिताश गौड़
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर रोहिताश गौड़ नववर्ष पर अपने घर कालका पहुंचे। उन्होंने सिद्ध शक्तिपीठ काली माता मंदिर में शीश नवाया, जिसके बाद वह पुराने दोस्तों से मिलने पहुंचे और पुरानी यादों को तरोताजा किया। रोहिताश अपनी बहन शिवानी गौड़ से मिलने उनके निवास स्थान पर भी गए।
विज्ञापन
3 of 6
भाबी जी घर पर हैं
- फोटो : SELF
जल्द होगा विदेश में शूट
धारावाहिक के बारे में जानकारी देते हुए रोहिताश ने बताया कि ‘भाबी जी घर पर है’ने एक हजार एपिसोड पूरे कर लिए है और अब जल्द ही विदेश में इसका शूट होगा, ताकि दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिले।
4 of 6
रोहिताश गौड़
पांच हजार एपिसोड बनाने की है तैयारी
रोहिताश ने बताया कि नाटक में अभी दर्शकों को और रोमांच देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि एक हजार सफर एपिसोड पूरे होने के बाद हमारी तैयारी पांच हजार एपिसोड बनाने की है, ताकि एक रिकार्ड बनाया जा सकें।
विज्ञापन
5 of 6
रोहिताश गौड़
गुजराती डिजाइनर करता है, कपड़े डिजाइन
धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी के कपड़ों के यूनिक डिजाइन के बारे में पूछने पर रोहिताश ने बताया कि नाटक में जो कपड़े वह पहनते हैं, उन्हें खासतौर पर गुजराती डिजाइनर की ओर से तैयार किया जाता है, ताकि कैरेक्टर को उसी रूप में ढाला जा सके।
बता दें कि रोहिताश एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले हास्य धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर हैं’में मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे हैं। उनके इस किरदार ने दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह बना रखी है जिसके चलते वे खूब वाहवाही लूट रहे हैं।