फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों के झरोखे से: विनोद खन्ना के बारे में ये बात नहीं जानते होंगे!

Fri, 28 Apr 2017 09:33 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 13
यादों के झरोखे से/विनोद खन्ना
बॉलीवुड अदाकार विनोद खन्ना के निधन से हर किसी की आखें नम है। हम आपको उनसे जुड़ी एक खास बात बताने जा रहे हैं, देखिए
विज्ञापन

2 of 13
vinod khanna
भाजपा सांसद विनोद खन्ना को करीब से जानने वाले ज्यादातर अदाकारों ने उनके निधन को एक दौर का अंत बताया। विनोद खन्ना की कुछ दिन पहले बीमारी के चलते परिवार के साथ वायरल हुई तस्वीर देख जहां बॉलीवुड पहले ही स्तब्ध था, वहीं उनके निधन ने उनके साथ काम कर चुके सहयोगी अदाकारों को गम में डूबो दिया है। उनके साथ कई फिल्में कर चुके चरित्र अभिनेता रजा मुराद, दिलीप ताहिल, पुनीत इस्सर, रंजीत, यशपाल शर्मा, मंगल ढिल्लों, मुकेश ऋषि, अवतार गिल आदि ने फोन पर विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन

3 of 13
vinod khanna
अदाकार रजा मुराद के अनुसार विनोद जहां बेहतरीन अदाकार और हैंडसम हंक  थे। वहीं बेहतरीन स्पिन बॉलर भी थे। उन्होंने बताया कि खन्ना के साथ ‘इंसानियत के देवता’, ‘एक और एक ग्यारह’, ‘बांबे 405 मील’ समेत कई फिल्मों में काम किया। एक बार वे लोग फिल्म सिटी में शूटिंग से फुर्सत पाकर क्रिकेट खेल रहे थे तो उन्हें विनोद की यह खूबी पता चली।

4 of 13
विनोद खन्ना - फोटो : SELF
रजा ने बताया कि खन्ना ने उस समय उन्हें कहा था कि मैं तुम्हें अभी बोल्ड कर दूंगा। इस पर रजा ने उन्हें कहा था कि आप इतनी स्पिन बॉल डाल रहे हो तो मुझे कैसे आउट करोगे, मगर उन्होंने एक ओवर में तीन बार आउट कर दिया। विनोद जब बॉलिंग करते थे तो उनकी स्पिन बालिंग बैटिंग करने वाले को चकमा दे जाती थी। उनकी इस खूबी के बारे में उनके करीबी मित्र ही जानते होंगे। रजा मुराद के साथ उनकी फिल्म ‘सरहद’ अभी रिलीज नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

5 of 13
vinod khanna
दिल्ली में पार्टी के दौरान चाहने वालों की उमड़ पड़ी थी भीड़ : ताहिल  
विनोद खन्ना के साथ फिल्म ‘इंसाफ’ में अभिनय कर चुके अदाकार दिलिप ताहिल का कहना था कि उनके साथ बिताए पल आज याद आ रहे हैं। उनकी एंट्री हर फिल्म में धमाकेदार होती थी, मगर असल जीवन में भी उनके जैसा हैंडसम हंक और गुड लुकिंग अदाकार कोई न होगा। ताहिल ने बताया कि वे विनोद से पार्टियों में अक्सर मिला करते थे।
विज्ञापन

6 of 13
विनोद खन्ना
एक बार जब वे दिल्ली में एक पार्टी के दौरान होटल पहुंचे तो वहां उनके आते ही हंगामा मच गया था। उनकी एंट्री पर फिल्मों की तरह ही उनके चाहने वाले उमड़ पड़े थे। दिलिप विनोद खन्ना  के साथ काम करने को अपना सौभाग्य मानते हैं। खन्ना के साथ कई फिल्मों में अभिनय कर चुके बॉलीवुड के दमदार खलनायक रंजीत उनके निधन की खबर से काफी व्यथित हैं। भावुक होते हुए रंजीत ने कहा कि उनके लिए यह बेहद दुख की घड़ी है, क्योंकि विनोद खन्ना जी के साथ उनके काफी करीबी रिश्ते रह चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 13
विनोद खन्ना
समय के बेहद पाबंद और अनुशासन पसंद थे विनोद : शर्मा
बॉलीवुड अदाकार यशपाल शर्मा ने बताया कि फिल्म ‘रिस्क’ में विनोद खन्ना उनके बड़े भाई बने थे। उन्होंने उनके साथ यही एक फिल्म की थी और उनके साथ काम करने का बेहतरीन अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि हम दोनों ने बैंकॉक व मुंबई में पंद्रह दिन का शेड्यूल पूरा किया था। इस दौरान उन्हें काफी करीब से जानने का मौका मिला। वह समय के बेहद पाबंद थे और काफी अनुशासन पसंद भी थे। वह अपने सहयोगी कलाकारों को काफी कोआपरेट करते थे।

8 of 13
विनोद खन्ना
यशपाल ने बताया कि जब फिल्म ‘रिस्क’ के प्रीमियर पर व परिवार समेत पहुंचे थे तो वहां उन्होंने गले से लगाते हुए मेरे काम की तारीफ की थी। उनके जानकारों से सुना था कि खन्ना सैट पर काफी हंसी-मजाक करते रहते हैं। मगर जिन दिनों वह उनके साथ ‘रिस्क’ की शूटिंग कर रहे थे उन दिनों व चुप-चुप रहने लगे थे और बहुत कम बोलते थे। शायद उन दिनों ही वह अस्वस्थ चल रहे थे। बीते दिनों जब उनकी बेहद अस्वस्थ हालत में वायरल हुई तस्वीर देखी थी तो बेहद दुख हुआ था।

9 of 13
विनोद खन्ना
फिल्म ‘सौदा’ में विनोद ने पहली बार बतौर हीरो निभाई थी भूमिका : इस्सर
अदाकार पुनीत इस्सर ने बताया कि वे खन्ना के साथ ‘क्षत्रिय’ समेत कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनका कहना था कि इस दुनिया में आने वाले हर व्यक्ति का अंत भी तय है, मगर विनोद खन्ना जैसे हैंडसम, माचो मैन व गुड लुकिंग अदाकार का बीमारी से निधन बेहद दुखद है। कुछ दिन पहले उनकी वायरल हुई तस्वीर देख बेहद सदमा लगा था।

10 of 13
विनोद खन्ना
पुनीत के अनुसार विनोद खन्ना अपने दौर में इंटरनेशनल व हॉलीवुड स्टॉरों की तरह दिखते थे। उनके पिता सुदेश इस्सर ने विनोद को लेकर दो फिल्में ‘सौदा’ व ‘द चीट’ की थी। ‘सौदा’ में विनोद पहली बार बतौर हीरो लांच हुए थे। इससे पहले वह बॉलीवुड में खलनायक के तौर पर काम कर रहे थे। वह अपने जमाने के ऐसे सुपर स्टॉर थे जो खतरनाक स्टंट भी खुद ही किया करते थे। उनकी एक्शन टाइमिंग भी लाजवाब थी। 

11 of 13
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
‘अपने जमाने के दमदार अदाकार रहे विनोद’
अदाकार मंगल ढिल्लों का कहना था कि विनोद खन्ना के निधन से एक दौर का अंत हो गया है। उन्होंने उनके साथ ’आखिरी अदालत’ व ‘दयावान’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह अपने जमाने के दमदार अदाकार थे। उनके जैसी दमदार पर्सनैलिटी बहुत कम अदाकारों में देखने को मिलती है। खन्ना के साथ उनकी एक फिल्म ‘जमीन’ आज तक रिलीज नहीं हो सकी है। 

12 of 13
वाराणसी में शूटिंग के दौरान करण नाथ और विनोद खन्ना - फोटो : अमर उजाला
 ‘बंटवारा’, ‘जुर्म’ , ‘इंसानियत के देवता’, ‘दीवानापन’ समेत कई फिल्मों में विनोद खन्ना के साथ अभिनय कर चुके चरित्र अदाकार अवतार गिल का कहना कि विनोद सही मायने में हीरो थे। वह बोलते बेहद कम थे, मगर मुस्कुराते बहुत ज्यादा थे। कॉलेज के दिनों में उनकी फिल्म ‘मेरा गांव, मेरा देश’ देखी तो उनकी अभिनय प्रतिभा के कायल हो गए थे। बाद में उनके साथ पहली बार काम करने का मौका मिला तो उन्हें करीब से जाना। खन्ना जी के साथ उनकी दो फिल्में ‘धर्म’ व ‘शेर’ में काम किया, मगर रिलीज न हो सकी। फिल्म ‘शेर’ में विनोद के साथ संजय दत्त भी हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
vinod khanna
चोट लगने से छोड़नी पड़ी थी ‘परंपरा’ :  ऋषि
अदाकार मुकेश ऋषि को आज विनोद खन्ना के निधन पर वे दिन याद आ गए जब फिल्म ‘परंपरा’ की शूटिंग दौरान वे घोड़े से गिर चोटिल हो गए थे। इस बीच उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी। मगर वह अक्सर पार्टियों व अवार्ड समारोहों में कई बार विनोद खन्ना से मिल चुके हैं। उनकी नजर में उन जैसा वंडरफुल व लाजवाब अदाकार कोई नहीं है। वह दिल के भी बेहद खूबसूरत इंसान थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें