फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

Sat, 18 Jul 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पार्किंग के लिए ऑटो और टैक्सी चालकों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को बारी-बारी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं टैक्सी चालकों ने ऑटो पार्किंग में खड़े करीब 50 से अधिक ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए।  विवाद सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होकर शाम साढ़े 6 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

2 of 10
शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष में टैक्सी एसोसिएशन की शिकायत पर दड़वा गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी और बाड़ी के खिलाफ जीआरपी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया है। वहीं देर रात टैक्सी चालकों के खिलाफ भी जीआरपी ने केस दर्ज किया है। मामले में ट्राइसिटी टैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश और शिवपाल सहित करीब सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

3 of 10
सूचना पर पहुंची जीआरपी-आरपीएफ-चंडीगढ़ पुलिस बवाल के दौरान मूकदर्शक बनी रही। हालांकि घटना की सूचना पर अंबाला से पहुंचे जीआरपी के डीएसपी ने गंभीर रूप से घायल टैक्सी चालकों का मेडिकल कराया और ऑटो चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए। ऑटो चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद टैक्सी चालकों का विरोध शांत हो गया।

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

4 of 10
सुबह साढ़े 11 बजे ओला कंपनी की टैक्सी किसी यात्री को स्टेशन पर छोड़ने पहुंची। इसके विरोध में ऑटो चालकों ने जीआरपी की सब-इंस्पेक्टर मनीषा से शिकायत की।  मनीषा ने टैक्सी चालक को पिक एंड ड्रॉप से तत्काल टैक्सी हटाने को कहा। इस बात पर टैक्सी चालकों ने ऐतराज जताया और सब इंस्पेक्टर मनीषा पर सौ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

5 of 10
टैक्सी चालकों का विरोध देख ऑटो चालक  भी अपनी ताकत दिखाने लगे। इसके बाद मौके पर कुछ और टैक्सी चालक पहुंच गए। जिन्होंने पिक एंड ड्रॉप में एक ऑटो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए वह ऑटो चालक पार्किंग में पहुंच गया। उसे बचाने के लिए आगे आए पार्किंग ठेकेदार के करिंदे को भी टैक्सी चालकों ने इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

6 of 10
पिटाई की सूचना पर पहुंचे ऑटो चालक यूनियन के प्रधान सतीश वालिया को भी टैक्सी चालकों ने नहीं बख्शा और इतना पीटा कि उनके सारे कपड़े फट गए। विवाद की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। उन्होंने ऑटो चालक और यूनियन के प्रधान को टैक्सी चालकों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले गए।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

7 of 10
यहां विवाद सुलझाने के लिए जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने ट्राइसिटी टैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार को अपने चार साथियों के साथ थाने में बुलाया। थाना प्रभारी दोनों पक्षों से अभी बात कर ही रहे थे। तभी ऑटो चालकों की पिटाई की खबर सुनकर करीब 150 ऑटो चालक जीआरपी थाने में जबरन घुस आए। उन्होंने टैक्सी एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार को जीआरपी थाना प्रभारी के ऑफिस के अंदर से खींच लिया और काफी देर तक पीटते रहे।

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

8 of 10
बीच-बचाव में आए टैक्सी चालक भी धुनाई के शिकार हुए। विवाद में दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हुए। जीआरपी थाने में घुसकर गुंडागर्दी मचाने वालों के खिलाफ टैक्सी चालकों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। लेकिन बात न बनती देख टैक्सी चालकों ने थाने का घेराव कर लिया।  वहीं प्रधान की पिटाई की सूचना के बाद करीब 200 टैक्सी चालक थाने पहुंच गए। थाने में पहुंचने वाले चालकों के हाथों में लाठी-डंडे, तलवारें, हॉकी और लोहे की स्टिक जैसे हथियार थे।

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

9 of 10
टैक्सी चालकों ने थाने में तलवारें लहराते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। टैक्सी चालकों ने जीआरपी थाना प्रभारी पर ऑटो चालकों का पक्ष लेने का आरोप लगाया और उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी।  इतना ही नहीं थाना प्रभारी और थाना स्टाफ के सामने सब इंस्पेक्टर से भी जमकर नोकझोंक और गाली-गलौज हुई। विवाद की सूचना पर अंबाला से जीआरपी डीएसपी सुरेश कुमार जीआरपी थाने पहुंचे।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में खूनी जंग, ताकती रह गई पुलिस

10 of 10
उन्होंने मौका संभालते हुए तत्काल चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन से रिजर्व पुलिस फोर्स बुलाई। कंट्रोल रूम से फ्लैश हुए विवाद की सूचना पर दड़वा चौकी और इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जवानों के साथ पहुंच गए। डीएसपी ने बातचीत के बाद घायलों को मेडिकल के लिए पंचकूला सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल भेजा। मेडिकल के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें