फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

Fri, 24 Apr 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
हरियाणा के सोनीपत के राजेंद्र नगर में गुरुवार देर शाम बच्चों के खेलने के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं और कॉलोनीवासियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और एक पक्ष के लोगों ने एक कार, दो बाइक और एक साइकिल तोड़ दी।
Trending Videos
विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

2 of 9
देर शाम मामले की सूचना पाकर एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। खास बात यह है कि जब तक पुलिस दलबल नहीं पहुंचा तब तक मौके पर मौजूद 5-6 पुलिस कर्मी मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहे।
विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

3 of 9
दरअसल, राजेंद्र नगर में स्थित हेडगेवार भवन में आरएसएस की शाखा लगती है। शाखा के पास ही क्रिकेट खेल रहे बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक गाड़ी, दो बाइक और एक साइकिल तोड़ दी।

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

4 of 9
इस दौरान दर्जनों लोग घायल भी हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी शुरुआत में पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, डीएसपी पूजा डाबला, मुकेश कुमार सहित दंगा निरोधक बल मौके पर पहुंचे। इसके बाद ही पत्थरबाजी रुकी।

विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

5 of 9
पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही दोनों पक्षों से बातचीत की। वहीं घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। खूनी संघर्ष के बाद राजेंद्र नगर के लोगों ने एकजुट होकर गीता भवन चौक के पास जाम लगा दिया। देर शाम लगाए गए जाम की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।  लोगों ने पुलिस के समक्ष निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

6 of 9
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया तो लोगों ने जाम खोला। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इस मामले में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर के लोगों पर हुड़दंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, बॉल जाने पर राजेंद्र नगर के कुछ युवकों ने बच्चों के साथ मारपीट की। जब युवकों को समझाने की कोशिश की गई तो युवकों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

7 of 9
दूसरी ओर राजेंद्र नगर के लोगों का कहना है कि क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। इसके बाद ही मामले ने तूल पकड़ा। बताया जा रहा है कि राजेंद्र नगर के पास यहां पर पहले भी झगड़े होते रहे हैं।
 

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

8 of 9
आए दिन कोई न कोई झगड़ा यहां होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां शराबी अक्सर हुड़दंग मचाते हैं। इसी कारण आरएसएस के कार्यकर्त्ताओं के साथ पहले भी हाथापाई और झगड़े की नौबत आ चुकी है। प्रत्यक्षदर्शी वीरेंद्र बढ़खालसा ने बताया कि बच्चों का क्रिकेट खेलने की बात को बहाना बनाया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष

9 of 9
अशोक कुमार, एसपी, सोनीपत ने बताया कि सूचना पर मैं भी पहुंचा था। मैं खुद इस मामले की जांच कर रहा हूं। पुलिस टीम को राजेंद्र नगर और सिविल अस्पताल में तैनात किया गया है। हर तरह की स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस समर्थ है। जांच के उपरांत ही मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें