फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका, 18 कर्मचारी झुलसे, दर्दनाक तस्वीरें

Sun, 22 Nov 2015 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
फैकट्री में उस समय चीख पुकार मच गई, जब लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका हुआ। इसमें 18 कर्मचारी झुलस गए। हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका, 18 कर्मचारी झुलसे, दर्दनाक तस्वीरें

2 of 8
घटना पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में गांव अंबेमाजरा स्थित रुद्रा अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड में घटी। धमाके के बाद फैकट्री में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत बचाव अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका, 18 कर्मचारी झुलसे, दर्दनाक तस्वीरें

3 of 8
मिल मालिकों ने झुलसे कर्मचारियों को खन्ना और लुधियाना के अस्पतालों में भर्ती कराया है। हादसा उस वक्त हुआ जब भट्ठी में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था।

लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका, 18 कर्मचारी झुलसे, दर्दनाक तस्वीरें

4 of 8
धमाका इतना जबरदस्त था कि भट्ठी का परखचे उड़ गए और भट्ठी में डाला गया करीब पांच टन गर्म लोहा मिल के शेड से टकराने के बाद वापस भट्ठी पर आ गिरा। इससे भट्ठी पूरी तरह तहस नहस हो गई और गर्म लोहा ऊपर गिरने से कर्मचारी झुलस गए। भट्ठी में स्क्रैप डाल रही क्रेन भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका, 18 कर्मचारी झुलसे, दर्दनाक तस्वीरें

5 of 8
हादसा इतना भयावह था कि कर्मचारियों के दस्ताने, बूट मिल के बाहर 200 फुट की दूरी पर मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झुलसे कर्मचारियों के कपड़े तक जल गए और उन्हें निर्वस्त्र हालत में गाड़ियों में लादकर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका, 18 कर्मचारी झुलसे, दर्दनाक तस्वीरें

6 of 8
धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी गई। घटना के आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ नरिंदर सिंह ने हादसे के बारे में जानकारी ली। एसएचओ ने बताया कि हादसा भट्ठी में किसी डिब्बा बंद वस्तु के चले जाने से होना लगता है।
विज्ञापन

लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका, 18 कर्मचारी झुलसे, दर्दनाक तस्वीरें

7 of 8
हादसे में कीरब 18 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। छह कर्मचारियों को इलाज के लिए सीएमसी लुधियाना अस्पताल दाखिल कराया गया है। अन्य कर्मचारी खन्ना के आईवीवाई अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस को हादसे में झुलसे किसी भी कर्मचारी की पहचान पता नहीं लग पाई है। पहचान कराने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

लोहा भट्ठी में जबरदस्त धमाका, 18 कर्मचारी झुलसे, दर्दनाक तस्वीरें

8 of 8
हादसे में प्रमोद शाह मूल निवासी बिहार भी हादसे में गंभीर रूप से झुलस गया। जैसे ही उसकी पत्नी को हादसे का पता चला तो वह बेसुध हो गई। उसने रोते हुए बताया कि उसका पति के अलावा यहां कोई और नहीं है। महिला की गोद में एक महीने का बच्चा भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें