छात्राओं ने छेड़छाड़ के मामलों को लेकर कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा वर्कर्स पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
भाजपा वर्कर्स ने छात्राओं को 'छेड़ा' तो नारे लगे 'BJP मुर्दाबाद'
2 of 7
घटना पंजाब के जालंधर की है। डीएवी कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा वर्कर्स ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। बचाव करने एक छात्र शिवम आगे आया तो वर्कर्स ने उसे पीट दिया। घायल अवस्था में छात्र को अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
भाजपा वर्कर्स ने छात्राओं को 'छेड़ा' तो नारे लगे 'BJP मुर्दाबाद'
3 of 7
घटना के बाद छात्राएं कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठ गई और उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर आकर मामले की छानबीन की।
भाजपा वर्कर्स ने छात्राओं को 'छेड़ा' तो नारे लगे 'BJP मुर्दाबाद'
4 of 7
घायल छात्र के पिता हरिद्वारी लाल का कहना है कि डीएवी कॉलेज के बाहर कुछ युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। इन युवकों का अगर कोई विरोध करता है तो उससे मारपीट की जाती है। वहीं घटना के बारे में प्रिंसिपल को भी बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
भाजपा वर्कर्स ने छात्राओं को 'छेड़ा' तो नारे लगे 'BJP मुर्दाबाद'
5 of 7
छात्र के पिता का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक भाजपा स्पोर्ट्स सेल से जुड़े हैं। छात्राओं का कहना है कि यह युवक बीजेपी नेताओं की शह पर छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
भाजपा वर्कर्स ने छात्राओं को 'छेड़ा' तो नारे लगे 'BJP मुर्दाबाद'
6 of 7
थाना-1 के एसएचओ बलबीर सिंह का कहना है कि यह बात उनके ध्यान में नहीं थी। अब वे जल्द ही डीएवी कॉलेज के बाहर पुलिस कर्मी तैनात करेंगे।
भाजपा वर्कर्स ने छात्राओं को 'छेड़ा' तो नारे लगे 'BJP मुर्दाबाद'
7 of 7
वहीं, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि इनमें से कोई भी युवक स्पोर्ट्स सेल में नहीं है। यह सिर्फ उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश है।