चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाके के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है। हमले के बाद सड़क पार कर हमलावर एसी बस में चढ़े और खरड़ में उतरकर भाग गए थे। गुमराह करने के लिए हाथ में हेलमेट, पहचान छिपाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड अटैक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। ग्रेनेड हमले के बाद आरोपियों के भागने की पूरी कहानी सीटीयू बस के सीसीटीवी कैमरों से सामने आई है। हमले के तुरंत बाद आरोपी सड़क पार कर सीटीयू की एसी बस में सवार हुए और खरड़ पहुंचकर भाग निकले।
दोनों की पहचान फतेहगढ़ साहिब के गांव रतनगढ़ निवासी अमरप्रीत ऊर्फ अमन और गुरतेज के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 5:53 बजे हमले के दो मिनट के भीतर आरोपी सेक्टर-37/24 बस स्टॉप से बस नंबर 35-डी में चढ़े।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
बस में सवार हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस में लगे कैमरों में दोनों आरोपी कैद हो गए है। इनमें एक सरदार युवक था, जिसने चेहरे पर काला रूमाल बांध रखा था जबकि दूसरा युवक ग्रेनेड फेंकने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 9
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी कंवरदीप कौर खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं और आरोपियों के रूट को ट्रेस करते हुए खरड़ तक पहुंचीं। पुलिस ने बस के कंडक्टर और ड्राइवर से कई घंटे पूछताछ की और पूरी बस की तलाशी भी ली। हालांकि बस से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।
4 of 9
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
हेलमेट से गुमराह करने की कोशिश
हमले के दौरान सामने आए वीडियो में आरोपी के हाथ में हेलमेट देखा गया था। जांच में खुलासा हुआ कि यह पुलिस को गुमराह करने की साजिश थी ताकि यह लगे कि हमलावर बाइक पर आए थे जबकि हकीकत में दोनों पैदल ही मौके से भागकर बस में चढ़े थे।
विज्ञापन
5 of 9
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
किराये के लिए किया डिजिटल ट्रांजेक्शन
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास बस का पूरा किराया नहीं था। खरड़ तक का किराया 40 रुपये था लेकिन उनके पास केवल 20-20 रुपये के दो नोट थे। एक आरोपी ने बस में मौजूद एक युवक को गूगल पे के जरिये 40 रुपये ट्रांसफर किए और उससे नकद राशि लेकर टिकट लिया। यह ट्रांजेक्शन पुलिस के लिए अहम सुराग बना, जिससे आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स तक पहुंच बनाई गई।
विज्ञापन
6 of 9
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान फतेहगढ़ साहिब के खमाणो इलाके के गांव रतनगढ़ निवासी अमन और गुरतेज के रूप में हुई है। अमन शादीशुदा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, एनडीपीएस और चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं जबकि गुरतेज अविवाहित है। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी लेकिन दोनों वहां नहीं मिले।
विज्ञापन
7 of 9
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
अमन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई मामले
पुलिस को शुरुआती जांच में सिर्फ सेक्टर-37 से सेक्टर-24 की ओर भागते हुए फुटेज मिली थी। इसके बाद इलाके से गुजरने वाली बसों की जांच की गई। बस नंबर 35-डी में आरोपी दौड़कर चढ़ते दिखे और ड्राइवर के पास खड़े रहे। उतरते समय उनके चेहरे साफ कैमरे में कैद हो गए।
8 of 9
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
खरड़ पहुंचने के बाद दोनों पैदल ही भाग निकले। पुलिस अब खरड़ और आसपास के टोल प्लाजा व अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुट गई हैं।
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने वारदात के बाद सेक्टर 24 की तरफ सड़क क्रॉस की। पुलिस को सीसीटीवी में बस के चढ़ते हुए आरोपी दिख गए थे। इसके बाद पुलिस ने बसों के कैमरे चेक किए।