फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन से कुलदीप बिश्नोई तक: अपने बेबाक अंदाज से हमेशा रहती थीं चर्चा में

Tue, 23 Aug 2022 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे गोवा टूर पर थीं, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। 42 साल की सोनाली यूं तो राजनीति कर रही थीं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। फोगाट के टिक टॉक पर लगभग 1.20 लाख फॉलोअर थे। उनका बेबाक अंदाज कई बार उनके लिए मुश्किलें भी लाया। 

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थी। 


 
विज्ञापन

2 of 6
sonali Phogat - फोटो : इंस्टाग्राम
कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने से पहले एक कार्यक्रम में सोनाली ने शायराना अंदाज में कहा था... मैं हूं हरियाणा की जाट, नाम है सोनाली फोगाट, कर दूंगी सबकी खड़ी खाट और आगे-आगे देखिए सोनाली फोगाट के ठाठ। कुलदीप बिश्नोई के लिए फोगाट ने कहा था कि जब शेरनी दो कदम पीछे हट जाए तो इसका मतलब ये नहीं वो डर गई। बाद में आदमपुर में फार्म हाउस पर बिश्नोई से मिलकर उन्होंने कहा कि हम एक ही पार्टी में हैं और हमें मिलकर चलना है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
मूलरूप से फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां की निवासी सोनाली की शादी हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। 2016 में उनके पति संजय फोगाट फार्म हाउस में मृत मिले थे। 
 

4 of 6
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
सोनाली पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से प्रेरित होकर राजनीति में आई थी। सोनाली सुमित्रा महाजन के सामाजिक कार्यों से प्रभावित थी। उन्होंने सुमित्रा महाजन के साथ सामाजिक कार्यों में भाग लिया। उसके बाद राजनीति में प्रवेश किया।
विज्ञापन

5 of 6
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
सोनाली किसान आंदोलन के दौरान अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए हैं। किसानों को बरगलाया गया है। केंद्र सरकार को चाहिए कि खुले दिल से इन पर चर्चा करे ताकि किसान इन कानूनों का महत्व समझ सकें। पिछले साल एक अधिकारी को चप्पल मारते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिससे वह चर्चा में आईं। वहीं एक गांव में संबोधन के दौरान भी विवादित टिप्पणी के कारण वह चर्चा में रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
विधानसभा चुनाव के दौरान बालसमंद में लोगों को संबोधित करने के दौरान सोनाली फोगाट ने भारत माता की जय के नारे नहीं लगाने पर उन्हें पाकिस्तानी बता दिया था। इसके बाद बालसमंद में उनका खूब विरोध हुआ था। इसके बाद सोनाली ने 28 अक्तूबर 2019 को फतेहाबाद के भूंथन कलां गांव में अपनी बहन और जीजा पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें