फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: एक तीर से कई शिकार करने की तैयारी में हैं अमित शाह

Fri, 04 Aug 2017 09:54 AM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Amit Shah in Haryana
हरियाणा के अपने कमजोर हिस्से को मजबूत करने के लिए भाजपा ने दमदार दस्तक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को मेगा शो बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। इसके पीछे भाजपा की रणनीति है कि जाटलैंड में सबसे मजबूत होने का संदेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Amit Shah in Haryana
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ होने के कारण कांग्रेस का भी वर्तमान में यह एक मजबूत हिस्सा है। भीड़ जुटाकर जाट लैंड में संदेश देने का प्रयास किया है कि पूर्व सीएम हुड्डा का विकल्प भाजपा है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। लोकसभा में केवल रोहतक सीट पर कांग्रेस जीती थी।
विज्ञापन

3 of 7
Amit Shah in Haryana
दरअसल, जाटलैंड की राजनीति को समझने के लिए तीन साल पीछे जाना पड़ेगा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में रोहतक का दबदबा पूरे प्रदेश में था। आलम यह था कि सरकारी कार्यालयों तक रोहतक की धमक  रहती थी। इतना ही नहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले हुड्डा ने सांपला में एक जनसभा में कहा था कि आप मेरी पीढ़ पर हाथ रखना, फिर मैं किसे कै बस म्ह ना आऊं।

4 of 7
Amit Shah in Haryana
 हुड्डा को पता था कि जाटलैंड में उनकी गहरी पकड़ है। 2014 में मोदी लहर के बावजूद हुड्डा ने जाटलैंड के तीन जिलों रोहतक, सोनीपत और झज्जर में 14 में से 10 सीट जीतकर इस बात को साबित भी कर दिया था। भाजपा केवल रोहतक, सोनीपत व बहादुरगढ़ की शहरी सीट के साथ बादली में ही जीत हासिल कर सकी। 
विज्ञापन

5 of 7
Amit Shah in Haryana
ग्रामीण एरिया में हुड्डा के विकल्प बनने पर जोर
भाजपा की रणनीतिकार जाटलैंड में हुड्डा को घेरने के लिए यह संदेश देना चाहते हैं कि केंद्र में कांग्रेस काफी कमजोर जो चुकी है। काफी राज्यों में सत्ता से बाहर हो चुकी है। जबकि भाजपा केंद्र के साथ-साथ पूरे देश में आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेता हैं। ऐसे में हुड्डा को मजबूत करने से कोई फायदा नहीं होगा। भाजपा का साथ देने से मजबूती मिलेगी। यहीं कारण है कि अमित शाह के दौरे में पार्टी का काफी जोर रोड शो में भीड़ जुटाने पर रहा ताकि संदेश जाए कि जाटलैंड में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेस का सबसे मजबूत किला जाटलैंड, इनेलो में भी दम 
पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो रोहतक कांग्रेस का प्रदेश में सबसे मजबूत किला है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में एकमात्र लोकसभा सीट रोहतक से ही हासिल की थी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा लगातार तीसरी बार सांसद बने। जबकि इनेलो का हुड्डा के गढ़ में भाजपा से बेहतर प्रदर्शन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
गन्नौर, राई, गोहाना, बरोदा व गढ़ी सांपला में इनेलो दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि खरखौदा और बेरी में निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा था। ऐसे में साफ है कि जो जाट मतदाता हुड्डा से नाराज था, उसने भाजपा की बजाए इनेलो को वोट दिया। यहीं कारण है कि भाजपा जाटलैंड में खुद को मजबूत करके एक तीर से कई शिकार करना चाहती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें