नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
बीते छह दिनों से ये पुलिस अधिकारी हौली सिटी स्थित सिद्धू के घर के बाहर बैठे हैं। कई बार घर में स्थित दफ्तर भी जाते हैं। लेकिन सिद्धू कब अमृतसर लौटेंगे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिल रही। अपने उच्च अधिकारियों को पल-पल की जानकारी दे रहे इन पुलिस अधिकारियों को आदेश मिले हैं कि जब तक सिद्धू उनके नोटिस को तामील नहीं करते तब तक वे अमृतसर में ही रहेंगे।