फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट जमा करवाने को मिलेगी ये राहत, बैंकों से गायब हो जाएंगी लाइनें

Fri, 18 Nov 2016 09:03 AM IST
गुरदीप सिंह सोढीअमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपये के नोट जमा कराने के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। इससे बैंकों में लगी लाइनें गायब हो जाएंगी और बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 7
बैंक - फोटो : amar ujala
दरअसल, बैंकों में लॉक कर दी गई नोट जमा करने वाली मशीनें नए बदलाव के साथ जल्द ही चालू होने वाली है। इन मशीनों में एटीएम कार्ड से ही नोट जमा किए जा सकेंगे। इसके लिए मशीनों में नया साफ्टवेयर इंस्टाल किया जा रहा हैं। मशीनें चालू होने से नोट जमा करवाने वालों को बैंकों में लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही बैंक कर्मचारियों पर भी काम का बोझ कम होगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
बैंक - फोटो : amar ujala
अधिकतर बैंकों में नोट जमा करने के लिए बीएनए (बल्क नोट एक्सेप्टर मशीनें) हैं। पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बंद होने से पहले बैंक के ग्राहक इन मशीनों से ही अपने खाते में रकम जमा करवाते थे। इस मशीन में कोई भी व्यक्ति किसी के खाते में रकम जमा करवा सकता था, बशर्ते उसे खाताधारक का नाम व अकाउंट नंबर पता हो।

4 of 7
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा पर नोट बदलने के लिए कतार में बैठे लोग। - फोटो : mau
नोट बंदी के बाद मशीन के दुरुपयोग के मामले सामने आने पर बैंकों में इनका इस्तेमाल बंद कर दिया गया था। मशीनें बंद होने से बैंक कर्मचारियों पर काम का बोझ काफी अधिक बढ़ गया। उन्हें नोट एक्सचेंज करने के साथ-साथ बंद किए गए नोट भी जमा करने पड़ रहे हैं। बैंकों की भीड़ को कम करने के लिए आरबीआई के निर्देश पर बल्क नोट एक्सेप्टर में नोट जमा करने की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
बैंक में लगी भीड़
बल्क नोट एक्सेप्टर में नया साफ्टवेयर इंस्टाल किया जा रहा है। इससे नोट जमा करने वाले व्यक्ति को पहले अपना एटीएम कार्ड बीएनए में स्वैप करना पड़ेगा। इसके बाद मशीन में नोट जमा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रकम उसी खाते में जमा होगी, जिस खाते के एटीएम कार्ड से मशीन में स्वैप किया गया है। बिना एटीएम कार्ड से बीएनए में नोट जमा नहीं हो पाएंगे।

 
विज्ञापन

6 of 7
बैंक
इसका एक फायदा होगा कि कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे के अकाउंट में रकम जमा नहीं करवा पाएगा। दूसरा व्यक्ति तभी रकम जमा कर पाएगा, जब उसके पास उस व्यक्ति का एटीएम कार्ड होगा। नोट बंदी के बाद ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए दूसरों के अकाउंट में रकम जमा करने के मामले देश भर में सामने आए हैं। इस काम में बीएनए मशीन काफी मददगार हो रही थी। इस कारण बैंकों में बीएनए से नोट जमा करने बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैंक - फोटो : amar ujala
बल्क नोट एक्सेप्टर में नया साफ्टवेयर इंस्टाल किया जा रहा है। एक-दो दिन में इन मशीनों को चालू कर दिया जाएगा। मशीन चालू होने से बैंक में नोट जमा करने वालों की भीड़ कम होगी। बैंक कर्मचारियों पर भी काम का बोझ कम होगा।
- एचएस लांबा, बैंक मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, मॉडल टाउन ब्रांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें