फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन: हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के लिए बड़ा एलान

Tue, 21 Mar 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के लिए एलान - फोटो : अमर उजाला
जाट आंदोलन ने रविवार को आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। DSP और कई मीडियाकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। अब सरकार ने घायलों के लिए बड़ा एलान किया है, देखिए
विज्ञापन

2 of 6
घायल पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के लिए किया ऐलान
फतेहाबाद के गांव ढाणी गोपाल के पास जाट आंदोलनकारियों और पुलिस की झड़प के बाद घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए DGP के.पी. सिंह पहुंचे। उन्होंने घायल हुए पुलिसकर्मियों को 5 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। 
विज्ञापन

3 of 6
Jat Reservation movement - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ थी उन्होंने पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई और कहा कि घायल पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। DGP ने कहा कि जिन लोगों की ओर से इस तरह की हरकतें की गई हैं, उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

4 of 6
Jat Reservation movement
इसके साथ ही DGP ने कहा कि पत्रकारों को भी 5 हजार का मुआवजा दिया जाएगा और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। पुलिस कर्मी घायल हुए उनके इलाज का खर्चा पुलिस विभाग वहन करेगा। पुलिस की ओर से अच्छा काम किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jat Reservation movement
DGP ने कहा कि अगर संयम न किया जाता तो ज्यादा हानि हो सकती थी। उन्होने कहा कि पुलिस की ओर से 10 के करीब बाई नेम लोगों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jat Reservation movement - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है। इतनी ही नहीं उनके सामान को उठाया गया है, जिसके तहत पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाकी वीडियो के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें