भाजपा विधायक की गाड़ी की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, लेकिन हालात देखिए महिला को अस्पताल ले जाने के बजाए विधायक मौके से फरार हो गए। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 7
भाजपा विधायक की गाड़ी से महिला की मौत
नेशनल हाइवे स्थित गांव उचाना के पास पूर्व मंत्री और भिवानी से मौजूदा भाजपा विधायक घनश्याम दास सराफ की गाड़ी की टक्कर लगने एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद विधायक सहित गाड़ी का ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी मौके पर ही गाड़ी छोड़कर दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
भाजपा विधायक की गाड़ी से महिला की मौत
लोगों का आरोप है कि विधायक और सुरक्षाकर्मी जाते हुए गाड़ी पर लगी भाजपा की झंडी और बत्ती भी उतारकर ले गए। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और लोगों ने जीटी रोड को जाम कर विधायक की गाड़ी को भी तोड़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने जाम लगाने वाले लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया और पंद्रह मिनट बाद ही जाम को खुलवा दिया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
4 of 7
भाजपा विधायक की गाड़ी से महिला की मौत
उस्मान खान वासी उचाना ने बताया कि उसकी चचेरी बहन रसिदन (48) अपनी बेटी समीना (27) के साथ सीएचडी सिटी स्थित कल्याणी अस्पताल से दवा लेने के लिए जा रही थी। जब वह उचाना गांव के अड्डे से चली तो दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही पूर्व मंत्री और भिवानी के मौजूदा विधायक घनश्याम सराफ की फॉर्चूनर गाड़ी ने अन्य दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए मां, बेटी को कुचल दिया।
विज्ञापन
5 of 7
भाजपा विधायक की गाड़ी से महिला की मौत
इससे रसिदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी समीना गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ग्रामीणों ने जीटी रोड की दोनों साइडों को जाम कर दिया। इससे जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी जितेंद्र गहलावत और सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। डीएसपी गहलावत ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
6 of 7
भाजपा विधायक की गाड़ी से महिला की मौत
गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी को तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके ही जाम लगाने वाले लोगों को खदेड़ा। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि विधायक की गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। मृतक महिला के पति अब्दुल की शिकायत पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना प्रभारी प्रतीक ने बताया कि जाम लगाने वाले पांच नामजद सहित 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पहले भी हो चुके कई हादसे
बता दें कि इसी जगह पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें काफी लोगों की जान जा चुकी है। गौरतलब है कि साल पहले सीएम के काफिले की एक गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत हो गई थी और मंत्री कविता जैन की गाड़ी से तरावड़ी के दो युवकों को गंभीर चोटें आई थी। ग्रामीणों की मांग है कि गांव के लिए कोई अलग से रास्ता बनाया जाए तो शायद इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकता है।