अगर आपने दो अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए हैं तो आपके लिए ये खबर पढ़ना बेहद जरूरी है। पैसा सुरक्षित रखना है तो ये आपके लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
2 of 5
bank chandigarh
दरअसल, नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांसजेक्शन पर जोर देते हुए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। ऐसे में ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के जरिए कोई भी आपके अकाउंट के नेटबैंकिंग का पासवर्ड हासिल कर आपका कैश ट्रांसफर कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
bank chandigarh
हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आ भी चुके हैं। बैंकिग एक्सपर्ट के मुताबिक केशलैस के दौर में हम दो अलग अलग बैंकों में खाता खोलकर ही अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। मसलन, आप एक प्राइमरी खाता रखें और दूसरा, सेकेंडरी।
4 of 5
bank chandigarh
आप अपना ज्यादातर पैसा प्राइमरी बैंक खाते में ही जमा रखें और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में इसका इस्तेमाल न करें। न ही प्राइमरी खाते के एटीएम का ज्यादा उपयोग करें। जब भी जरूरत हो, प्राइमरी खाते से सैकंडरी खाते में सीमित फंड ट्रांसफर कर लें और उसका उपयोग करें।
इस तरह पैसा रखने से वह सुरक्षित रहेगा, क्योंकि एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में दो खातों की यह युक्ति आपको सुरक्षित रखेगी।