फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जमा पैसा सुरक्षित है या नहीं, जानिए एक नियम, नजरअंदाज किया तो पछताएंगे

Sun, 22 Apr 2018 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रामपुर में चार दिनों के बाद बैंक खुलने के दौरान लगी ग्राहकों की भीड़। अमर उजाला
सभी बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़े काम की जानकारी है। अगर नजरअंदाज कर दी तो खाते में जमा पैसे से हाथ धोना पड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bank
हरियाणा के रोहतक में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने संबंधित बैंक और पुलिस थाने को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बैंक अधिकारी ने युवक को जानकारी दी कि अगर ठगी हो जाए तो बैंक आपको पूरी रकम वापिस करेगा, लेकिन शर्त ये है कि ठगी में सिस्टम की गलती हो। बैंक कर्मचारी की गलती हो या फिर जहां बैंक या कस्टमर दोनों की गलती न हो।
विज्ञापन

3 of 5
bank
अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी में यह काफी हद तक संभव है। लेकिन पीड़ित को फ्रॉड की जानकारी बैंक को तुरंत देनी होगी। अगर सात दिन में बैंक को इसकी जानकारी नहीं दी गई तो गलती कस्टमर की मानी जाएगी और पैसा नहीं दिया जाएगा। वहीं, अगर धोखाधड़ी के बाद पहले बैंक और फिर पुलिस को रिपोर्ट देते हैं तो पांच हजार रुपए से ज्यादा की राशि बैंक वापस करेगा।

4 of 5
bank
हुआ ये कि एक युवक ने खुद को निजी बैंक का अधिकारी बताकर वंदन नाम के युवक से खाते की डिटेल ले ली। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से रुपये 30 हजार रुपये निकाल लिये। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में मानसरोवर कॉलोनी निवासी वंदन ने बताया कि 2 मार्च को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bank
फोन करने वाले युवक ने खुद का नाम विनय वर्मा बताकर कहा कि वह एक निजी बैंक का अधिकारी है। इसके बाद आरोपी ने वंदन से कहा कि उनका खाता व एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाले हैं। दोनों को चालू रखने के लिए एटीएम का पासवर्ड बदलना होगा। इस पर वंदन  ने इनकार कर दिया। आरोपी ने फिर से उसके पास फोन किया। इस बार वंदन आरोपी के झांसे में आ गया। आरोपी ने उसके खाते और एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर वंदन के खाते से करीब तीस हजार रुपये निकासी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें