व्हाट्सअप, फेसबुक या अन्य किसी सोशल साइट का इस्तेमाल करते वक्त भी आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। साइबर हैकर इस क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। देखिए, जरूरी टिप्स। रिपोर्ट: अमरीश शर्मा
विज्ञापन
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
2 of 10
साइबर सिक्योरिटी कंसलटेंट अरुण सोनी बताते हैं कि व्हाट्सअप की सेटिंग्स में मीडिया आउट डाउनलोड पर कभी क्लिक न करें, व्हाट्सअप के प्राइवेसी ऑप्शन में एवरीवन न रखें, केवल अपने कान्टैक्टस तक सीमित रखें। कैमरा सेटिंग में जीपीएस लोकेशन इंफो के ऑप्शन को ऑफ रखें।
विज्ञापन
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
3 of 10
फेसबुक अकाउंट में जन्म तिथि और पसर्नल जानकारी केवल अपने तक सीमित रखें, जीमेल, फेसबुक, नेट बैंकिंग या अन्य सोशल साइट आदि का इस्तेमाल करते समय कभी भी रिमेंबर पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक न करें।
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
4 of 10
डेबिट या क्रेडिट कार्ड में पीछे की तरफ ऑनलाइन खरीदारी के लिए दिए गए पिन नंबर को मिटा दें, इसे याद रख लें। इंटरनेट पर किसी भी सोशल साइट पर अकाउंट खोलते समय सभी प्रश्नों के सही जवाब न दें, इन्हें कुछ समय अंतराल पर अपडेट करते रहें। साथ ही पर्सनल जानकारी छिपाएं।
विज्ञापन
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
5 of 10
ऐसे भी खेल करते हैं हैकर: फेसबुक से नाम, पता, जन्म तारीख व अन्य पर्सनल जानकारियां जुटाने के बाद इसे किसी भी सरकारी विभाग की साइट पर डालकर वहां से पैनकार्ड और मोबाइल नंबर हासिल करते हैं।
विज्ञापन
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
6 of 10
इसके बाद डुप्लिकेट पैनकार्ड बनवाते हैं। किसी पुलिस स्टेशन में मोबाइल चोरी होने या खोने की सूचना देकर उसकी डीडीआर हासिल करते हैं। मोबाइल कंपनी को डीडीआर की कॉपी और डुपलीकेट पैनकार्ड दिखाकर आपके नंबर का सिमकार्ड निकलवा लेते हैं।
विज्ञापन
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
7 of 10
इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आपके बैंक अकाउंट से छेड़छाड़ का प्रयास करते हैं, बैंक की साइट पर ‘पासवर्ड भूल गए’ के विकल्प पर जाते हैं। आगे के ऑप्शन आपकी फेसबुक, व्हाट्सअप से ली गई जानकारी के आधार पर सिमकार्ड पर इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड हासिल कर लेते हैं।
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
8 of 10
डेबिड और क्रेडिट कार्ड को बचाएं हैकिंग से: कोई फोन कर यह कहे कि वह आपके बैंक से बोल रहा है और कोई भी जानकारी मांगे तो ऐसे व्यक्ति को कोई जानकारी न दें। अगर कोई बार-बार कॉल करे तो पुलिस को कॉल करें। डेबिट या क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर किसी को भी न बताएं।
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
9 of 10
एटीएम से पैसे निकालने से पहले कार्ड स्लॉट को हिला कर देख लें। कहीं किसी ने उस पर फेक मशीन न लगा रखी हो। अगर किसी ने फेक लगाया होगा तो वह फौरन बाहर निकल आएगा। एटीएम से पैसे निकालते समय पिन नंबर एंटर करते समय ऊपर हाथ रखें, ताकि कोई देख न सके। कई बार साइबर क्रिमिनल एटीएम में हिडन कैमरे लगा देते हैं जो अक्सर आम लोगों को दिखाई नहीं देते।
फेसबुक, whatsapp से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
10 of 10
एटीएम में पिन नंबर दबाने से पहले मशीन के बटन चेक कर लें। साइबर क्रिमिनल पिन नंबर पता करने के लिए उस पर टेप लगा देते हैं, जिससे बटन प्रेस करते ही उसकी छाप उस पर आ जाती है और वह आपका पिन आसानी से पता कर लेते हैं। किसी रेस्त्रां या किसी भी स्टोर पर कार्ड से पेमेंट करते वक्त अपना कार्ड कभी को न दें। बल्कि उनसे मशीन वहां मंगवा लें। पिन नंबर ऐसे एंटर करें ताकि कोई देख न सके।