फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ें ये बुरी खबर, खरीदने से पहले कई बार सोचेंगे

Thu, 17 May 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
Alcohol
शराब पीने के शौकीन हैं तो ये जरूरी खबर आपके लिए है। इसे पढ़ने के बाद शराब खरीदने से पहले 100 बार सोचेंगे, क्लिक कीजिए।
विज्ञापन

2 of 6
alcohol
दरअसल, चंडीगढ़ और पंचकूला की फौजी कैंटीनों की तुलना में पंजाब की कैंटीनों में शराब महंगी बिक रही है। इस मामले में एक्स सर्विस मैन ग्रीवांसेस सेल पंजाब के प्रधान कर्नल एसएस सोही ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व फौजियों को मिलने वाली शराब सस्ती की जाए। ताकि फौजियों की जेब पर बोझ न पड़े।
विज्ञापन

3 of 6
alcohol
कर्नल सोही ने बताया की पंजाब की मिलिट्री कैंटीनों में अन्य राज्यों की फौजी कैंटीनों से महंगी शराब मिलती है। पंजाब के पूर्व फौजी यदि चंडीगढ़ या पंचकूला की मिलिट्री कैंटीन में शराब खरीदने जाते हैं तो वहां के प्रबंधकों द्वारा उन्हें पंजाब की कैंटीनों से शराब लेने को कहा जाता है। उन्होंने बताया कि जीरकपुर आर्मी यूनिट भी चंडीमंदिर कैंटीन से शराब लेकर आते हैं।

4 of 6
alcohol - फोटो : डेमो इमेज
उन्हें कह दिया गया है कि वह जीरकपुर में होने के चलते पंजाब वाले ही रेट वसूल सकते हैं, जिससे फौजियों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वायदा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने पर फौजियों को दी जाने वाली शराब सस्ती कर दी जाएगी। लेकिन सरकार द्वारा केवल लोकल शराब सस्ती की गई है। दूसरी तरफ पूर्व फौजियों के लिए कैंटीनों में मिलती शराब पहले से भी महंगी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
alcohol
यह है मोहाली के रेट
उन्होंने बताया कि मोहाली में 2017 में बियर किंगफिशर 82 रुपये, रम 164 रुपये, व्हिस्की 468, स्कॉच व्हिस्की 798 रुपये की थी। जबकि 2018 में यह बियर का रेट 94 रुपये, रम 174, व्हीस्की 505, स्कॉच व्हीस्की 811 रुपये की है, जो काफी महंगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alcohol
चंडीगढ़ और पंचकूला के रेट  
 उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ कैंटीन में बियर 83, रम 124 रुपये, व्हिस्की 284 रुपये, स्कॉच व्हिस्की 562 रुपये में मिल रही है। पंचकूला कैंटीन में बियर 64 रुपये, रम 155, व्हीस्की 470, स्कॉच व्हिस्की 760 रुपये में मिल रही है। इस तरह चंडीगढ़ और पंचकूला की फौजी कैंटीनों में शराब सस्ती मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें