योग गुरु बाबा रामदेव की हाल ही में लॉन्च हुई पतंजलि 'मैगी' फिर एक नए विवाद में फंस गई है। मामला, हरियाणा में जींद जिले में 5 दिन पहले सामने आया था, अब जांच शुरू हो गई है। देखिए, क्या है मामला?
विज्ञापन
नए विवाद में फंसी रामदेव की 'मैगी', शिकायत पर भरे सैंपल
2 of 6
नरवाना निवासी विनोद ने आरोप लगाया है कि उसने स्वदेशी स्टोर से पतंजलि आटा नूडल्स खरीदे थे, उसने जब घर जाकर यह मैगी बनाई तो उसमें से कीड़े निकले। विनोद ने इसकी शिकायत स्वदेशी केंद्र के संचालक से की।
विज्ञापन
नए विवाद में फंसी रामदेव की 'मैगी', शिकायत पर भरे सैंपल
3 of 6
उधर स्वदेशी केंद्र संचालक कुलबीर ने माना कि विनोद 'मैगी' में कीड़े मिलने की शिकायत लेकर आया था। कंपनी से माल आता है वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। फिर भी ग्राहक को उसने कंपनी का टोल-फ्री नंबर देकर शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा गया। उस नंबर पर फोन पिक नहीं हुआ।
नए विवाद में फंसी रामदेव की 'मैगी', शिकायत पर भरे सैंपल
4 of 6
शिकायत पर 5 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरकत में आते हुए नरवाना में दो स्थानों पर छापेमारी कर बाबा रामदेव ने पतंजलि आटा नूडल्स के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पाले राम और खाद्य नियंत्रक अधिकारी ओमकुमार ने उक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
नए विवाद में फंसी रामदेव की 'मैगी', शिकायत पर भरे सैंपल
5 of 6
बता दें कि बाबा रामदेव ने पतंजलि आटा नूडल्स को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बढ़िया बताते हुए कहा था कि इसमें केवल आटे का इस्तेमाल किया गया है और स्वाद के लिए मटर, बीन्स और गाजर डाला गया है। इसमें केमिकल का उपयोग नहीं किया गया। आयुर्वेदिक चीजों का निचोड़ डाला है।
नए विवाद में फंसी रामदेव की 'मैगी', शिकायत पर भरे सैंपल
6 of 6
गौरतलब है कि बाबा रामदेव की 'मैगी' इससे पहले भी विवादों में आ चुकी है। बाबा की मैगी ने FSSAI से मंजूरी नहीं ली थी। FSSAI ने कहा था कि उनसे इस उत्पाद के लिए लाइसेंस नहीं लिया गया है। इसके लिए FSSAI ने बाबा रामदेव को नोटिस भेज जवाब भी मांगा था।