एडवेंचर के शौकीनों के लिए रफ्तार का रोमांच शुरू हुआ तो माहौल ही चैलेंजिग हो गया। आप भी तस्वीरों में देख लीजिए एक झलक।
विज्ञापन
देखिए रफ्तार का रोमांच, लीजिए एडवेंचर का भरपूर मजा
2 of 7
मोहाली में फेज-8 स्थित पुडा भवन के सामने मैदान में ऑटोक्रॉस मोटोक्रॉस एंड ऑफरोड चैलेंज कप शुरू हुआ। इसमें रफ्तार के सौदागर की अनूठी जंग हो रही है।
विज्ञापन
देखिए रफ्तार का रोमांच, लीजिए एडवेंचर का भरपूर मजा
3 of 7
भले ही आसमान में बादल और ठंड ज्यादा थी, लेकिन प्रतिभागियों में उत्साह की कोई कमी नहीं थी। वहीं, खेलों का आनंद उठाने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।
देखिए रफ्तार का रोमांच, लीजिए एडवेंचर का भरपूर मजा
4 of 7
इन रेसिंग मुकाबलों को दर्शकों ने अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं, रेसिंग कारों के साथ सेल्फी भी ली। ऑटोक्रॉस कैटेगरी में 12 क्वालिफाइंग राउंड्स हुए। इसमें देशभर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
देखिए रफ्तार का रोमांच, लीजिए एडवेंचर का भरपूर मजा
5 of 7
ऑटोक्रॉस कैटेगरी में विशाल बेध, नीतीश पवार, राजन सिद्धू, संगीत बाठ और कबीर बड़ैच ने शानदार प्रदर्शन किया। जबकि मोटोक्रॉस कैटेगरी में राहुल कुमार, नीतीश पवार, इरफान आलम, अविनाश सिंह, उमेश यादव, दीपक मदान, जीवनजीत सिंह और रंजीत ठाकुर ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
देखिए रफ्तार का रोमांच, लीजिए एडवेंचर का भरपूर मजा
6 of 7
मोटोक्रॉस कैटेगरी में दस राउंड्स आयोजित किए गए। ये कैटेगरी सभी भारतीय और इम्पोर्टिड बाइक्स के लिए ओपन थी। इस दौरान किसी प्रकार का कोई हादसा न हो। इसलिए पूरे ट्रैक पर 18 मार्शल तैनात किए गए थे।
देखिए रफ्तार का रोमांच, लीजिए एडवेंचर का भरपूर मजा
7 of 7
ट्रैक पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रही। कार्यक्रम के स्टीवर्ड निखिल जसपाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागियों की शंका को भी दूर किया।