फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है एक खास संयोग, भाईयों के लिए है खास

Wed, 02 Aug 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
राखी
12 साल बाद रक्षाबंधन पर एक खास संयोग बन रहा है। यह भाई-बहनों के लिए बेहद खास है, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
sdf - फोटो : Getty Images
दरअसल, 12 साल बाद फिर चंद्रग्रहण और रक्षाबंधन एक दिन पड़ेगा। सात अगस्त सोमवार को राखी के दिन ही पहले भद्रा का असर रहेगा और बाद में सूतक लग जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
दोनों अवस्थाओं में कोई भी शुभकार्य नहीं किया जाता। ऐसे में बहनें भद्रा और सूतक के बीच में भाइयों को राखी बांध सकती हैं। इस तरह रक्षाबंधन मनाने का शुभ मुहूर्त 11.05 बजे से दोपहर 1.53 बजे तक ही है।             

4 of 8
rakshabandhan
श्रीगंगाधाम मंदिर के पंडित निरंजन पाराशर का कहना है कि, इस साल रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण लगने के कारण राखी बांधने का कुछ समय निश्चित किया गया है। इसमें ही बहनों को भाइयों को राखी बांधना चाहिए। पाराशर ने बताया कि चंद्रग्रहण सोमवार रात 10:53 बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन

5 of 8
rakshabandhan
चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले यानी सोमवार दोपहर 1:53 बजे से सूतक लग जाएगा। इससे पहले सोमवार सुबह 11:04 बजे तक भद्रा काल का असर रहेगा। सूतक और भद्रा दोनों में ही शुभ कार्य करना वर्जित है। इसलिए इन दोनों के बीच का समय ही राखी बांधने के लिए शुभ है।
विज्ञापन

6 of 8
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस तरह सोमवार सुबह 11:05 मिनट से लेकर दोपहर 1:53 मिनट तक बहनें अपने भाइयों को राखी बांध कर रक्षाबंधन त्योहार मना सकती हैं। पंडित निरंजन पाराशर ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि सूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्रा में राखी बांधी थी। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं सब कारणों के चलते रावण का विनाश हो गया था। तब से ही भद्रा में राखी नहीं बांधी जाती है।             
विज्ञापन

7 of 8
raksha - फोटो : self
बहनों ने रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू             
बहनों ने रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। बाजारों से भाइयों की पसंद की राखियों की खरीदारी कर रही है। वहीं शहर के बाजारों में राखियों के स्टाल भी सज चुके हैं। बाजारों में दुकानदार भी बहनों को एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन की राखियां दिखा रहे हैं। बहनें भी दिल खोलकर मंहगी और बेहतर राखियां अपने भाइयों के लिए खरीद रही हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
रक्षाबंधन - फोटो : Self
राखी के दिन ही चंद्रग्रहण होने से शुभ मुहूर्त का रखें ध्यान          
पंडित निरंजन पाराशर ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन ही चंद्रग्रहण होने के कारण उचित और शुभ मुहूर्त पर ही राखी बांधनी चाहिए। रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण होने से सूतक लग जाएगा और उससे पहले भद्रा आ रही है। इसलिए सोमवार को सुबह 11:05 मिनट से लेकर 1:53 मिनट तक बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन त्योहार मना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें