फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: कभी बूट पॉलिश किया, मीठी आवाज ने बनाया 'सुरों का बादशाह', सनी की जीत पर यहां मना जश्न

Mon, 24 Feb 2020 11:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
विज्ञापन
1 of 4
बूट पॉलिश करता था लेकिन गाने के शौक और उसकी मीठी आवाज ने उसे 'सुरों का बादशाह' बना दिया। फिर उसकी किस्मत का ताला ऐसा खुला कि पूरी दुनिया मुरीद बन गई। अब इंडियन आइडल-11 जीतने वाले सनी के शहर में जश्न का माहौल है। किसी को सनी की जीत पर नाज है। लेकिन सनी का सफर इतना भी आसान नहीं है। जानिए इस नौजवान के संघर्ष और सफलता के बीच की कहानी...
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सनी हिंदुस्तानी पंजाब के बठिंडा में जूता पॉलिश का काम करते थे। आवाज ऐसी कि बड़े से बड़े लोग मुरीद हो गए। 'इंडियन आइडल' के इस सीजन में सनी खूब छाए और विजेता बनकर सामने आए। पंजाब में एक जिला बठिंडा, यहीं के अमरपुरा बस्ती की गली नंबर-1 में सनी का घर है। इंडियन आइडल में आने से पहले सनी पॉलिश का काम कर अपना घर चलाते थे। बिना किसी ट्रेनिंग के सनी ने इंडियन आइडल के ऑडिशन में अपनी छाप बखूबी छोड़ी। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार देर रात जैसे ही सनी हिंदुस्तानी के इंडियन आइडल 11 का विजेता बनने का एलान हुआ, बठिंडा में लोग सड़कों पर उतरकर नाचने लगे। उन्होंने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पटाखे जलाकर आतिशबाजी करने लगे। ऐसा लग रहा था जैसे शहर में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा हो। सनी की जीत पर मोहल्ले के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाईं। 
विज्ञापन

4 of 4
Sunny hindustani
इससे पहले इंडियन आइडल का फाइनल शुरू हुआ तो शहर में सनी हिंदुस्तानी के मोहल्ले में ढोल से लेकर पटाखे तक बजने शुरू हो गए थे। मोहल्ला निवासी जनक और राजू का कहना था के आज उनका सनी शो का विजेता बनेगा। इसीलिए उन्होंने पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। सनी के घर पर रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई थीं। शहर के लोगों की नजरें फाइनल शो पर लगी हुई थीं। वह जैसे ही जीता पूरे शहर में जश्न मनाया जाने लगा। पूरा बठिंडा शहर पटाखों की आवाज से गूंज उठा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें