एक दंपति ने असम की एक युवती को जबरन बंधक बनाकर रखा
हुआ था। यहां तक कि वे उससे वेश्यावृति का धंधा कराते थे। तस्वीरों में पूरा
मामला।
विज्ञापन
दंपति ने युवती को बनाया बंधक..और करने लगे जिस्म का सौदा
2 of 6
असम की एक महिला को बंधक बनाकर उससे जबरन वेश्यावृत्ति करा रहा था दंपति। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। यहां के अहरवां में एक दंपति असम की एक महिला को बंधक बनाकर उससे जबरन वेश्यावृत्ति करा रहे थे। जब दो ग्राहक उसके अड्डे पर पहुंचे तो मामले का भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन
दंपति ने युवती को बनाया बंधक..और करने लगे जिस्म का सौदा
3 of 6
दो युवक गांव अहरवां स्थित वेश्यावृत्ति के अड्डे पर गए, वहां मौजूद संचालिका राजकौर ने उनसे 500 रुपये लेकर उन्हें एक कमरे में भेज दिया। कमरे में असम की एक महिला मौजूद थी, उसने युवकों को बताया कि उसे यहां बंधक बनाया गया है और उससे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही है।
दंपति ने युवती को बनाया बंधक..और करने लगे जिस्म का सौदा
4 of 6
युवकों ने वहां से निकल कर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फौरन अड्डे पर छापा मारा और राजकौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से युवकों द्वारा दिए गए 500 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने वहां मौजूद असम की महिला को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
दंपति ने युवती को बनाया बंधक..और करने लगे जिस्म का सौदा
5 of 6
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ रतिया आई थी। उसके रिश्तेदार ही उसे गांव अहरवां में राजकौर के पास छोड़कर चले गए। राजकौर उसे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर कर रही थी। उसने ही उक्त ग्राहकों को उसने अपने ऊपर हुई आपबीती बताई थी।
दंपति ने युवती को बनाया बंधक..और करने लगे जिस्म का सौदा
6 of 6
ज्ञात हो कि फतेहाबाद में इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके है जिसमें दूसरे राज्यों से लाई गई महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला गया था। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित महिला को अग्रिम कार्रवाई के लिए महिला सेल की प्रधान जितेंद्र कौर के सुपुर्द कर दिया गया है।