बॉलीवुड एक्टर आर्य बब्बर अपनी नई नवेली दुल्हन जसमीन पुरी को माथा टेकाने के लिए अमृतसर स्थित दरबार साहिब पहुंचे और गुरु का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
नई नवेली दुल्हन को BMW में घुटन, जीप में लाया अभिनेता
2 of 5
पत्नी जैसमीन संग गोल्डन टैंपल पहुंचे आर्य बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता आर्य बब्बर ने हाल ही में 22 फरवरी को मुंबई में पश्चिमी अंधेरी के गुरुद्वारे में जसमीन पुरी से शादी की थी। जसमीर पुरी पंजाब के लुधियाना शहर से ताल्लुक रखती हैं। शादी से पहले आर्यन और जसमीन के बीच शादी से पहले लंबे समय तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा।
विज्ञापन
नई नवेली दुल्हन को BMW में घुटन, जीप में लाया अभिनेता
3 of 5
पत्नी जैसमीन संग गोल्डन टैंपल पहुंचे आर्य बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि आर्य और जसमीन दोनों ही पंजाबी परिवार से हैं। आर्य बब्बर मशहूर थिएटर डायरेक्टर नादिरा बब्बर और अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर के बड़े बेटे हैं। आर्य बब्बर कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। चॉक एन डस्टर उनकी हालिया रिलीज फिल्म है।
नई नवेली दुल्हन को BMW में घुटन, जीप में लाया अभिनेता
4 of 5
पत्नी जैसमीन संग गोल्डन टैंपल पहुंचे आर्य बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
आर्य बब्बर अपनी पत्नी की पंसदीदा नई लाल रंग की जीप में अमृतसर पहुंचे। बब्बर ने कहा कि मेरी पत्नी को बीएमडब्ल्यूजैसी गाड़ियों में घुटन होती है इसलिए वे जीप में आए हैं। वह अपनी हर फिल्म के रिलीज होने से पहले या कोई भी काम शुरू करने से पहले हरिमंदिर साहिब जरूर आते हैं।
नई नवेली दुल्हन को BMW में घुटन, जीप में लाया अभिनेता
5 of 5
पत्नी जैसमीन संग गोल्डन टैंपल पहुंचे आर्य बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के अकल्य शर्मा और सचिन गर्ग का काम देखते हुए आर्य बब्बर ने अपनी पत्नी के लिए एक जीप इन्हीं से मॉडीफाई करवाई है। इन दोनों ने डेढ़ साल पहले एक ऑटोमोटिव कस्टमाइजिंग कंपनी बनाई थी। एक ऐसी कंपनी जो खासतौर पर जीप्स और एसयूवीज को मॉडीफाई करती है।