आखिरकार अरविंद केजरीवाल को पंजाब की याद आ ही गई। केजरीवाल पंजाब के दौरे पर पहुंचे तो विरोध का सामना भी करना पड़ा, देखिए
विज्ञापन
2 of 9
Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पंजाब विधान सभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी ने सत्ता पर काबिज अकाली-भाजपा गठबंधन को करारी हार दी है। पंजाब में अकाली-भाजपा हारे हैं और आम आदमी पार्टी ने बीस सीटें पहली बार ही चुनाव लड़कर जीती हैं। गल्तियां पार्टी से हुई हैं, मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 9
Arvind Kejriwal
केजरीवाल ने कहा कि पार्टी संगठन में फेरबदल करने जा रही है, शुरूआत गुरू नगरी अमृतसर से हो रही है। अब पार्टी में सबसे शक्तिशाली वार्ड प्रधान होगा, पार्टी का फरमान दिल्ली से नहीं बल्कि गांव के बूथ प्रधान से जारी होगा।
4 of 9
Arvind Kejriwal
पंजाब विधान सभा चुनावों के बाद पहली बार श्री हरमंदिर साहिब में पंजाब में 20 सीटों पर शानदार जीत और पंजाब विधान सभा में विपक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर शुकराना करने पहुंचे थे। श्री हरमंदिर साहिब में अरदास के बाद उन्होंने अमृतसर-लाहौर रोड पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया। मीडिया से दूरी बनाए रखी और मंच से कैप्टन सरकार के साथ-साथ पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन को जमकर कोसा।
विज्ञापन
5 of 9
Arvind Kejriwal
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बारहवीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 88 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 79 प्रतिशत आया है। पंजाब में तो कई स्कूलों का रिजल्ट 0 है। हरसिमरत कौर बादल को नैतिकता के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनके गृह जिले में जीरो प्रतिशत रिजल्ट है और वह बेटियां फेल हुई हैं, जिन्हें हरसिमरत कौर बादल ने नन्हीं छांव के तौर पर प्रमोट किया था।
विज्ञापन
6 of 9
Arvind Kejriwal
उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों व बेरोजगारों से धोखा किया है। वादा नहीं पूरा कर सकते तो माफी मांग लें। किसानों का कर्जा माफ और घर-घर रोजगार आखिर कहां गया। आप के बीस विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह के घेराव विधान सभा से उनके आवास तक करेगी।
विज्ञापन
7 of 9
Arvind Kejriwal
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता एचएस फुल्का ने कहा कि हरसिमरत कौर बादल का घेराव आप करेगी। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब प्रधान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में तीन साल का पार्टी ने सत्ता पर काबिज शिअद-भाजपा को उखाड़ फेंका है। बस अब जरूरत है गल्तियां भुलाकर एक होकर पंजाब की रक्षा करें और सत्ता के लालची नेताओं को बता दे कि राज और नीति में फर्क क्या है।
8 of 9
Arvind Kejriwal
केजरीवाल के नाक लगा माइक, मीडिया से हाथापाई
श्री हरमंदिर साहिब से जैसे ही केजरीवाल बाहर निकलने लगे मीडिया उनसे सवाल पूछने के लिए आगे बढ़ी। शायद केजरीवाल मीडिया से दूरी बनाए रखना चाहते थे। इसी बीच धक्कामुक्की में केजरीवाल के नाक पर माइक लग गया। इसके बाद कुछ मीडिया वालों से केजरीवाल के सिक्योरिटी गार्ड के बीच हाथापाई भी हुई।
केजरीवाल साहिब! वालंटियर दुखी है: खैहरा
आम आदमी पंजाब के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि केजरीवाल साहिब! आपने चुनाव से पहले वादा किया था कि पंजाब में वालंटियर की पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन टिकटे दिल्ली में बंटी। किसी वालंटियर की नहीं चली। पंजाब की स्टेज पर दिल्ली का कब्जा रहा और नतीजे सामने हैं। पार्टी ने पंजाब में 20 सीटें जीती हैं। वालंटियर इसी बात से दुखी हैं। हमें वालंटियर को पावर देनी होगी।