आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी को बहुमत मिलेगा और AAP पंजाब में सरकार भी बनाएगी।
विज्ञापन
गुरु नगरी पहुंचे केजरीवाल, देखिए तस्वीरें
2 of 5
केजरीवाल मंगलवार को पार्टी के पंजाब से जीते 4 सांसदों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास, मनीष सिसौदिया समेत लोकसभा चुनाव में हारे नेता भी थे।
विज्ञापन
गुरु नगरी पहुंचे केजरीवाल, देखिए तस्वीरें
3 of 5
श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद केजरीवाल जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ और श्री राम तीर्थ में भी माथा टेकने गए।
गुरु नगरी पहुंचे केजरीवाल, देखिए तस्वीरें
4 of 5
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अब उनकी पार्टी भ्रष्टाचार, नशा और गुंडागर्दी के खिलाफ एक अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान आने वाले समय में अकाली-भाजपा गठजोड़ को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।
केजरीवाल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो आप वर्करों की ओर से मीडिया कर्मियों और एसजीपीसी के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। आप वर्करों ने श्री हरमंदिर साहिब परिक्रमा में टास्क फोर्स के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की।