फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरूण सूद के मेयर बनते ही भाजपा में जश्न, देखिए तस्वीरें

Sat, 09 Jan 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
भाजपा ने 15 साल बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास कायम किया। देखिए जश्न की तस्वीरें।
विज्ञापन

अरूण सूद के मेयर बनते ही भाजपा में जश्न, देखिए तस्वीरें

2 of 8
इस समय का इंतजार कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे इसलिए जब भाजपा मेयर का चुनाव जीती तो पूरी नगर निगम में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिदांबाद के नारे लग गए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जश्न मनाया। बधाई देने के लिए सूद की पत्नी अंबिका सूद और उनके पित भी आए।
विज्ञापन

अरूण सूद के मेयर बनते ही भाजपा में जश्न, देखिए तस्वीरें

3 of 8
सांसद किरण खेर ने भी सूद को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। यहां पर कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त मेयर तक पहुंचने के लिए पुलिस के लगे बेरिगेडस भी खुद हटाने का प्रयास किया जिस कारण उनकी पुलिस के साथ भी झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए हंगामा भी किया। लेकिन बाद में अरुण सूद को खुद अपना कार्यालय छोड़कर कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आना पड़ा।

अरूण सूद के मेयर बनते ही भाजपा में जश्न, देखिए तस्वीरें

4 of 8
नवनियुक्त मेयर अरुण सूद ने एबीवपी से अपनी राजनीति शुरू की है। वह केंद्रीय वित मंत्री अरुण जेटली और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी है। सूद पंजाब युवा मोर्चा के भी पदाधिकारी रह चुके है।
विज्ञापन

अरूण सूद के मेयर बनते ही भाजपा में जश्न, देखिए तस्वीरें

5 of 8
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष कमल शर्मा उनके करीबी हैं। नवनियुक्त मेयर अरुण सूद का दावा है कि इस एक साल में भरपूर काम होगा और शहर के विकास की नई ऊंचाईओं को छुएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का 15 साल का बनवास समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

अरूण सूद के मेयर बनते ही भाजपा में जश्न, देखिए तस्वीरें

6 of 8
भाजपा के अरुण सूद ने 6 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश बस्सी को हराया। कांग्रेस और भाजपा दोनो में कांटे की टक्कर थी। आज सुबह 11 बजे मेयर चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सबसे पहले मेयर के लिए मतदान हुआ। मतदान के लिए डीसी अजीत बाला जी जोशी और कमिश्नर बी पुरुषार्था भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

अरूण सूद के मेयर बनते ही भाजपा में जश्न, देखिए तस्वीरें

7 of 8
अब मेयर अरुण सूद के नेतृत्व में सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। भाजपा के देवेश मोदगिल को 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के दर्शन गर्ग को 13 वोट। इस तरह 10 वोट के अंतर से जीतकर भाजपा के देवेश मोदगिल नए सीनियर डिप्टी मेयर बन गए। अकाली दल के प्रत्याशी हरदीप सिंह डिप्टी मेयर का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की गुरबख्श रावत को हराया।
विज्ञापन

अरूण सूद के मेयर बनते ही भाजपा में जश्न, देखिए तस्वीरें

8 of 8
कितने वोट थे किसके पास
भाजपा-------13
अकाली-------2
कांग्रेस-------8
बसपा-------2
मनोनीत-------9
निर्दलीय-------1
सांसद-------1
जीत के लिए चाहिए थे 19 मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें